Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161 चोरी के रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) बरामद किए हैं. इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनका नेटवर्क 4 राज्यों तक फैला हुआ है.

पुलिस का बड़ा एक्शन

Delhi Police:दिल्ली/तनु: इस मामले में पुलिस ने कुमेल अब्बास, समीर फरहान और मासूम अली नाम के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से माल ढोने वाली एक टाटा ऐस गाड़ी भी जब्त की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि बरामद 15 RRU दिल्ली, हरियाणा, यूपी और मध्य प्रदेश में दर्ज चोरी की अलग-अलग FIR से जुड़े हैं. पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या इन टेलीकॉम उपकरणों को विदेश में तस्करी करने की योजना थी.

हर्ष विहार में पुलिस की बड़ी रेड

दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वॉड को 22 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि हर्ष विहार थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में चोरी के संदिग्ध रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) छिपाकर रखे गए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया और चिन्हित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. दोनों ठिकानों से पुलिस ने कुल 161 RRU बरामद किए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी

पुलिस ने पहली कार्रवाई मंडोली के मिलन गार्डन इलाके में की, जहां से समीर फरहान (20) और कुमेल अब्बास (24) को पकड़ा गया. इस जगह से 36 RRU और सामान ढोने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक टाटा ऐस गाड़ी जब्त की गई. इसके बाद पुलिस ने न्यू मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया की सहदेव गली में छापा मारा, जहां से मासूम अली उर्फ समीर (23) को दबोचते हुए 125 और RRU बरामद किए गए.

4 राज्यों से जुड़ा है चोरी का नेटवर्क

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद उपकरणों में से 15 RRU दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में दर्ज एफआईआर से संबंधित हैं. पुलिस को अंदेशा है कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है जो मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चुराता था. फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इन उपकरणों को गैर-कानूनी तरीके से दूसरे देशों में भेजने की साजिश रची जा रही थी.

यह भी पढ़ें-कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital