AI IMAGE
CM Yogi Tweet on UP Development: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए राज्य में पिछले कुछ सालों में हुए बुनियादी विकास का खाका खींचा है. सीएम योगी ने कहा कि सड़क, रेल और हवाई सफर केवल दूरियों को ही कम नहीं करते, बल्कि ये लोगों के जीवन में समय की बचत और समृद्धि की नई उम्मीदें लेकर आते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में इन विकास की जीवन रेखाओं की हालत काफी खराब थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने ‘स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी’ के मंत्र पर काम करते हुए यूपी की पूरी तस्वीर ही बदल कर रख दी है.
डेढ़ एक्सप्रेस-वे से लेकर 10 तक का सफर
मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि बीजेपी की सरकार आने से पहले देश के सबसे बड़े सूबे में केवल ‘डेढ़’ एक्सप्रेस-वे हुआ करता था, लेकिन आज के समय में उत्तर प्रदेश में कुल 10 एक्सप्रेस-वे धरातल पर सुचारू रूप से चल रहे हैं. इसी तरह विमान सेवाओं का दायरा भी पहले कुछ चुनिंदा शहरों तक ही सीमित था, जो अब बढ़कर 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तक पहुंच चुका है.
सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां नहीं घटाते, ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आते हैं।
लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से इस तस्वीर को बदला है।
भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं।
तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 05 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है।
तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी। वहीं, आज 07 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है।
इस परिवर्तन से किसान की उपज को बड़ा बाजार और उद्यमिता को नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच सुगम हो रही है। कामकाजी लोगों का समय बच रहा है। पर्यटन का विस्तार भी हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई शक्ति मिल रही है।
विकास की यह गति आज गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक नागरिकों के जीवन को बदल रही है। हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2026
यातायात के मोर्चे पर एक और बड़ा बदलाव जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जहां यूपी के एक भी शहर में मेट्रो ट्रेन नहीं चलती थी, वहीं आज राज्य के 7 प्रमुख शहरों में मेट्रो नेटवर्क आम लोगों के जीवन को नई रफ्तार दे रहा है.
बदल रही आम जनमानस की जिंदगी
सरकार का मानना है कि इन तमाम बदलावों से जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर सुधार हुए हैं. किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अब बड़े और सुलभ बाजार मिल रहे हैं, युवाओं के लिए पढ़ाई और रोजगार के रास्ते आसान हो गए हैं, और कामकाजी लोगों का काफी समय बच रहा है. इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय परिवारों की आय के साधन भी मजबूत हुए हैं.
गांव से लेकर कस्बों और बड़े शहरों तक नागरिकों की जिंदगी में आया यह बदलाव आज के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की एक नई और मजबूत पहचान बन चुका है, जिससे हर परिवार के जीवन में खुशहाली बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



