Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

1965 से 2026 तक..! कैसे IIT कानपुर का ‘अंतराग्नि’ फेस्ट बना सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच?

IIT Kanpur Antaragni 2026: 1965 से शुरू हुए एशिया के सबसे बड़े कॉलेज फेस्ट ‘अंतराग्नि’ का 61वां संस्करण संपन्न हो चुका है. यह 400 से ज्यादा कॉलेज और 1.6 लाख फुटफॉल के साथ सबसे बड़े इमेंट में से एक बन गया है.

IIT Kanpur Antaragni 61st Edition Concluded

IIT Kanpur Antaragni 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर का प्रतिष्ठित चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ (Antaragni ’26) अपने 61वें संस्करण की अविस्मरणीय यादों और भव्य सफलताओं के साथ हाल ही में संपन्न हो चुका है. 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चले इस कला, साहित्य और संगीत के महाकुंभ में ‘भारत एक्सप्रेस’ आधिकारिक मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाते हुए युवाओं की असीम ऊर्जा और रचनात्मक प्रतिभा को देश भर के दर्शकों तक पहुंचाता रहा.

वर्ष 1965 में एक साधारण अंतर-कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिता के रूप में शुरू हुआ यह आयोजन आज छह दशकों का सफर पूरा कर समूचे एशिया के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित कॉलेज फेस्टिवल्स में गिना जाता है. 61वें संस्करण के शानदार समापन ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोडिंग, एल्गोरिदम और जटिल वैज्ञानिक अनुसंधानों के बीच भी मानवीय संवेदनाएं, नृत्य, रंगमंच और संगीत का प्रवाह उतनी ही शिद्दत से धड़कता है.

1965 से 2026 की यात्रा (IIT Kanpur Antaragni History)

इस आयोजन की पृष्ठभूमि उस दौर की है जब भारत में उच्च तकनीकी शिक्षा की नींव रखी जा रही थी. छात्रों के भीतर छुपी रचनात्मकता, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से 1965 में इस फेस्ट की शुरुआत हुई थी. शुरुआती वर्षों में जहां चुनिंदा शिक्षण संस्थानों के छात्र इसमें भाग लेते थे, वहीं समय के साथ इसका दायरा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करता चला गया.

छह दशकों की इस निरंतर यात्रा में ‘अंतराग्नि’ ने ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जहां शास्त्रीय भारतीय संगीत से लेकर अंतरराष्ट्रीय रॉक बैंड्स और पारंपरिक लोक कलाओं से लेकर आधुनिक फैशन शो तक का बेजोड़ तालमेल देखने को मिलता है. इस उत्सव ने हमेशा युवाओं को केवल मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि विविध संस्कृतियों के आदान-प्रदान और आपसी सौहार्द का एक मजबूत मंच प्रदान किया है.

400 से अधिक कॉलेज का जनसैलाब

हाल ही में संपन्न हुए 61वें संस्करण ने अपनी भव्यता और सहभागिता से पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. देश भर के 400 से अधिक प्रमुख इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल और कला विश्वविद्यालयों से हजारों प्रतिभाशाली युवा अपनी कला का प्रदर्शन करने कानपुर पहुंचे थे.

29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चले चार दिवसीय आयोजन में 1.6 लाख से अधिक दर्शकों की आमद दर्ज की गई, जबकि डिजिटल और सोशल मीडिया पर 3.5 करोड़ (35 मिलियन) से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच बनी.

50 से ज्यादा प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताएं

12 प्रमुख श्रेणियों के अंतर्गत 50 से अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ, जिसमें नुक्कड़ नाटक, शास्त्रीय व आधुनिक नृत्य, अंग्रेजी व हिंदी लिटरेरी डिबेट, फाइन आर्ट्स, फिल्म मेकिंग और क्विज शामिल रहे.आज की आधुनिक युवा पीढ़ी की रुचि को ध्यान में रखते हुए इस बार आयोजित विशेष ‘एनिमे कन्वेंशन’ और ‘कॉमिक कौन’ पूरे महोत्सव के मुख्य आकर्षण बने रहे.

ये भी पढ़ें: मुश्किल मा टुरा-टुरी! लिव-इन का रजिस्ट्रेशन, ब्रेकअप पर अर्जी, क्या है छत्तीसगढ़ UCC का मसौदा?

तकनीक और संस्कृति का शाश्वत सेतु (IIT Kanpur College Festival)

आईआईटी कानपुर का यह 61वां सांस्कृतिक उत्सव यह संदेश देकर संपन्न हुआ कि तकनीकी नवाचार और सांस्कृतिक मूल्य एक-दूसरे के पूरक हैं. चार दिनों के इस महाकुंभ में शामिल होकर लौटे प्रतिभागी अपने साथ केवल पदक और प्रशस्ति पत्र नहीं, बल्कि जीवन भर संजोकर रखने वाले अनुभव और आत्मीय रिश्ते लेकर गए हैं. ‘भारत एक्सप्रेस’ अपने सभी डिजिटल व ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इस सांस्कृतिक चेतना और युवा ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital