Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चक्रवात ‘मुरसु’ से निपटने के लिए केंद्र और आंध्र प्रदेश एकजुट: गृह मंत्री अमित शाह ने CM चंद्रबाबू नायडू से की बात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Cyclone Murasu Amit Shah Chandrababu Naidu Andhra Pradesh: चक्रवात ‘मुरसु’ के असर पर गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से बात की. केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा मिला, NDRF-SDRF टीमें भेजी गईं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ (Cyclone Murasu) के तटीय क्षेत्रों में प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बातचीत कर राज्य के ताजा हालात और चक्रवात के असर की विस्तृत जानकारी ली. गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है.

राहत व बचाव कार्य में जुटीं NDRF और SDRF की टीमें

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें पहले से ही तैनात हैं और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य चला रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की जनता के साथ अडिग संकल्प के साथ खड़ी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

CM चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र के सहयोग का जताया आभार

गृह मंत्री के आश्वासन के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र के त्वरित सहयोग और एकजुटता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया. सीएम नायडू ने कहा कि राज्य का प्रशासनिक तंत्र केंद्रीय टीमों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम कर रहा है, ताकि राहत, बचाव और सड़कों को साफ करने के कार्य में कोई विलंब न हो. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से राज्यभर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए स्थिति को तेजी से सामान्य कर लिया जाएगा.

हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, नेता बोले- कांग्रेस के झूठ का देंगे जवाब



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital