Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राहुल गांधी की चाय पर सियासी चर्चा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कल करेंगे बैठक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति और SIR पर होगा मंथन, कांग्रेस के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और सांसदों को बुलावा

Rahul Gandhi Announces Supreme Court March CEC Resignation Demand Delhi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार (6 नवंबर) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। यह बैठक राहुल गांधी के आधिकारिक आवास 5, सुनहरी बाग में शाम 5 बजे आयोजित होगी। दिवाली से पहले होने वाली इस बैठक में पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध की अगली रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्यों, पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और सांसदों को आमंत्रित किया गया है। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर पार्टी के आगे के रुख पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।

दरअसल, हाल ही में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के घटक दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस रैली के बाद अब राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और विपक्ष के सामने मौजूद चुनौतियों की भी समीक्षा हो सकती है।

हालांकि, इस बैठक से किसी बड़े ऐलान की संभावना नहीं है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी पार्टी नेताओं के साथ अनौपचारिक माहौल में बातचीत कर आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा पर राय लेंगे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital