पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला!
Arjun Rajput Century: अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 209 रन का लक्ष्य दिया है.
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी पारी की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद भी विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा. दूसरे सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने 22 रन बनाए. वीके विनिथ 8 और यशबर्धन चौहान 1 रन बनाकर आउट हुए.
अर्जुन राजपूत ने लगाया शतक
लगातार गिरते विकेटों के बीच पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अर्जुन राजपूत ने पारी को संभाला. अर्जुन ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन ने 85 गेंदों पर 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 107 रनों की पारी खेली. इस बल्लेबाज ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 46.3 ओवर में 208 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए काव्य पटेल ने 23 रन बनाए. इसके अलावा, मनल चौहान ने 11 रन बनाए.
पाकिस्तान की तरफ से अली रजा, रिजवानुल्लाह, और निकाब शफीक ने शानदार गेंदबाजी की.
30 मैचों बाद दोनों टीमें भिड़ी
अली रजा ने 10 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए. रिजवानुल्लाह ने 7 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि निकाब शफीक ने 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. मोहम्मद सय्याम को 1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें- गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया
दोनों टीमें 30 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने 17 जीते हैं, पाकिस्तान ने 12 जीते हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा है. 2021 के बाद से, भारत 6 मैचों में दो बार जीता है. इस मैच में भारतीय टीम के पास जीत का मौका है, लेकिन इसके लिए गेंदबाजों को करिश्माई प्रदर्शन करना होगा. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम एक सम्मानजनक लक्ष्य पाकिस्तान को नहीं दे पाई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




