Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिवाली की रात बुझ गया घर का चिराग, छाती में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत

Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय 10 वर्षीय ऋषि की मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक, रॉकेट या अनार जैसा पटाखा बच्चे की छाती में जा लगा था.

delhi-narela-firecracker-accident-child-death

दिल्ली में पटाखे ने ली 10 साल के मासूम की जान

Delhi Narela Hadsa/Awadhesh Kumar: दिवाली की रात दिल्ली के नरेला में पटाखा जलाते समय एक 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. परिवार के साथ दिवाली मना रहे ऋषि की छाती में रॉकेट या अनार जैसा पटाखा जा लगा. गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है.

यह दर्दनाक हादसा दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में हुआ. मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय ऋषि के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, दिवाली की पूजा के बाद ऋषि परिवार के साथ पटाखे जला रहा था. इसी दौरान रॉकेट या अनार जैसा पटाखा अचानक उसकी छाती में जा लगा. पटाखा लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Delhi Narela Hadsa

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद परिजन ऋषि को गंभीर हालत में राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिस घर में कुछ देर पहले दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां बच्चे की मौत के बाद मातम पसर गया.

ऋषि की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने अस्पताल और इलाज की व्यवस्था पर लापरवाही के आरोप लगाए. बेटे की मौत को देख अस्पताल पहुंचे बच्चे के पिता की भी तबीयत बिगड़ गई.

अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

मृतक ऋषि के भाई मोहित ने अस्पताल की व्यवस्था और इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल प्रशासन सही से इलाज करता तो उसके भाई की जान बच सकती थी.

ये भी पढ़ें- दिवाली की रात मध्य प्रदेश में आग का तांडव, दो महीने के मासूम समेत 12 की मौत

इस हादसे ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद खतरनाक पटाखों की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह है कि जब राजधानी में पटाखों पर रोक है, तो रॉकेट और अनार जैसे खतरनाक पटाखे लोगों तक कैसे पहुंच रहे हैं? आखिर प्रतिबंध के बावजूद ऐसे पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पा रही है?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital