Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज का राशिफल (10 नवंबर 2026): कर्क राशि को व्यापार में हो सकता है नुकसान, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर 2026 का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए व्यापार में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है. जानें मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और उपाय.

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 November 2026: आज मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, तो कुछ को कारोबार और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. कर्क राशि वालों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है और रिश्तेदारों के साथ चल रहे मतभेद दूर होने के योग हैं. हालांकि, व्यापार में नुकसान हो सकता है. वहीं, मेष राशि के जातकों के लिए करियर में आगे बढ़ने का मौका है. सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आइए जानते हैं, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने का है. पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. करियर में तरक्की के लिए नए विकल्पों पर विचार करना होगा. भाग्य का साथ मिलने से कामकाज में गति आएगी. कारोबार में नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं.

  • आज की सलाह: गुस्से पर काबू रखें.
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी. किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. कुछ लोगों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में कामयाबी मिल सकती है. कारोबार की स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं.

  • आज की सलाह: नकारात्मक सोच से दूर रहें.
  • शुभ रंग: गुलाबी
  • उपाय: मां दुर्गा की आरती करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को करियर के मामले में नई रणनीति बनाने की जरूरत है. योजना बनाकर काम करेंगे तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. भाग्य का साथ मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. मन में चल रही चिंताएं कम होंगी. व्यापार में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.

  • आज की सलाह: गुस्से में कोई फैसला न लें.
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आ सकता है. रिश्तेदारों के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होने के संकेत हैं. हालांकि, करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए बचत पर ध्यान देना होगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं. कारोबार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें.

  • आज की सलाह: जल्दबाजी में कोई फैसला न करें.
  • शुभ रंग: क्रीम
  • उपाय: किसी मंदिर में मिश्री दान करें.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक मोर्चे पर राहत मिल सकती है. धन की स्थिति में सुधार होगा और मन की चिंताएं दूर होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है. सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है.

  • आज की सलाह: अहंकार से बचें.
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज किसी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में अपनी बात सोच-समझकर रखें. किसी को पैसा उधार देने से बचें. सेहत को नजरअंदाज न करें और नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. हर काम सावधानी से करें. कारोबार में विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

  • आज की सलाह: कम बोलें और सोच-समझकर जवाब दें.
  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज जरूरी कामों के लिए पहले से योजना बनाकर चलना होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें. छोटी-छोटी बातों पर विवाद न बढ़ने दें. उधार लेने और देने से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा. व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं.

  • आज की सलाह: जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं.
  • शुभ रंग: बादामी
  • उपाय: किसी मंदिर में मिश्री दान करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. हालांकि, भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा. काम करने के तरीके में बदलाव करने से फायदा हो सकता है. अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें. कारोबार में फिलहाल बड़े निवेश से बचना बेहतर होगा.

  • आज की सलाह: क्रोध पर नियंत्रण रखें.
  • शुभ रंग: सिंदूरी
  • उपाय: किसी जरूरतमंद को गुड़ दान करें.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और तरक्की के संकेत दे रहा है. मां की किसी चिंता का समाधान मिल सकता है. मित्रों के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत होगी. भाग्य का साथ मिलने से काम बनेंगे. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और कारोबार में लाभ के योग हैं.

  • आज की सलाह: किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.
  • शुभ रंग: केसरिया
  • उपाय: किसी जरूरतमंद को फल दान करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन आलस्य के कारण जरूरी काम बिगड़ सकते हैं. किसी से बेवजह उलझने से बचें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए कामकाज में लापरवाही न करें.

  • आज की सलाह: हर मामले में सतर्क रहें.
  • शुभ रंग: हल्का नीला
  • उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं. आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और काम करने का उत्साह बना रहेगा. हालांकि, सफलता मिलने पर अहंकार को खुद पर हावी न होने दें. व्यापार में लाभ के योग हैं.

  • आज की सलाह: जल्दबाजी से बचें.
  • शुभ रंग: हल्का हरा
  • उपाय: किसी मंदिर में सुगंधित धूप जलाएं.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें. किसी व्यक्ति के साथ मतभेद होने की आशंका है. दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी. कारोबार से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

  • आज की सलाह: गुस्से पर काबू रखें.
  • शुभ रंग: गोल्डन
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

आज का विशेष उपाय

मनोकामना पूर्ति के लिए आज भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करें. भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें और माखन-मिश्री का भोग लगाएं. इसके साथ ही गाय को हरा चारा खिलाकर प्रणाम करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital