Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुवाहाटी के पास बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

Assam Train Accident: असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में कम से कम 7 यात्री घायल हुए हैं. राहत-बचाव कार्य जारी है.

guwahati-kolkata-sairang-express-train-accident

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Assam Train Accident: असम में 11 नवंबर दिन बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया. गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता से सैरांग जा रही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) पटरी से उतर गई. हादसे में ट्रेन के इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम 7 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

सुबह 6:54 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे दिगारू रेलवे स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

हालांकि, डिब्बों के बेपटरी होने की संख्या को लेकर शुरुआती जानकारी में अंतर सामने आया है. जहां शुरुआती रिपोर्ट में इंजन समेत 7 डिब्बों के पटरी से उतरने की बात कही गई है, वहीं रेलवे की ओर से 6 डिब्बों के बेपटरी होने की जानकारी दी गई है.

मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी, राहत ट्रेन रवाना

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. राहत और बचाव का काम जारी है. मौके पर राहत ट्रेन भी भेजी जा रही है. NFR के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि हादसा सुबह 6:54 बजे हुआ. फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें- 15 नवंबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ का रूट बदला

इस हादसे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनों के लेट होने और कुछ के रूट में बदलाव की जानकारी सामने आई है. रेलवे की टीमें ट्रैक को बहाल करने और सामान्य रेल परिचालन शुरू करने में जुटी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital