Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत और विजयवाड़ा को भी मिला स्थान; NDMC दूसरे नंबर पर

Swachh Survekshan 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर रहे. NDMC ने 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया.

Swachh Survekshan 2025 Cleanest City Ranking

Swachh Survekshan 2025 Cleanest City Ranking

Swachh Survekshan 2025: देशभर के शहरों के बीच स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा में नवी मुंबई ने इस साल बाजी मार ली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ के पुरस्कार प्रदान किए. इस बार ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा. वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने भी अपनी शानदार रैंकिंग बरकरार रखते हुए 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी में देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया.

सुपर स्वच्छ लीग में नवी मुंबई ने मारी बाजी

स्वच्छ सर्वेक्षण की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ में इस साल नवी मुंबई पहले स्थान पर रहा. सूरत ने दूसरा और विजयवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले सर्वेक्षण में इस श्रेणी में इंदौर शीर्ष पर था, जबकि सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार नवी मुंबई ने अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए पहला स्थान हासिल किया है.इसके अलावा जयपुर और ग्वालियर को भी सबसे स्वच्छ शहरों के रूप में मान्यता दी गई. ‘मेंटर सिटी’ श्रेणी में अहमदाबाद पहले, इंदौर दूसरे और तिरुपति तीसरे स्थान पर रहे.

NDMC को मिला देश के दूसरे सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में भी अपनी मजबूत पहचान कायम रखी. 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी में NDMC को देश में दूसरा स्थान मिला. बुधवार को विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिषद को सम्मानित किया.NDMC अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी और उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार प्राप्त किया. परिषद ने पिछले तीन वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. इसी उपलब्धि के चलते उसे ‘सुपर लीग’ श्रेणी में जगह मिली. कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और नागरिकों की भागीदारी को इस सफलता की प्रमुख वजह माना गया है.

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी दिल्ली का बेहतर प्रदर्शन

स्वच्छता के साथ-साथ वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के मामले में भी दिल्ली ने बेहतर प्रदर्शन किया है. ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण’ में दिल्ली ने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े प्रयासों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर श्रीनगर और बेंगलुरु जैसे शहरों से बेहतर स्थान हासिल किया.

4751 से अधिक शहरों का हुआ मूल्यांकन

स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण था. इसमें देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से आयोजित इस सर्वेक्षण की थीम ‘स्वच्छता के लिए नई पहल- साथ मिलकर स्वच्छता लाएं’ रखी गई थी. इसका उद्देश्य शहरों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना था.

तटीय, पर्वतीय और नदी किनारे के शहरों को भी सम्मान

सर्वेक्षण में अलग-अलग भौगोलिक श्रेणियों के शहरों को भी सम्मानित किया गया. स्वच्छ तटीय शहरों में ओडिशा का पुरी, केरल का अलाप्पुझा और महाराष्ट्र का रत्नागिरी शामिल रहे. स्वच्छ पर्वतीय शहरों की श्रेणी में जम्मू, उत्तराखंड का रुद्रपुर और जम्मू-कश्मीर का शोपियां चुने गए.वहीं, स्वच्छ नदी तट वाले शहरों में मध्य प्रदेश के रीवा, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी को स्थान मिला. इन पुरस्कारों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों को पहचान दी गई.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital