Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी इस तारीख को वैशाली दौरे पर: बिहार में NDA सरकार के 1 साल पूरे होने पर बडा आयोजन, जनता को नई सौगातें मिलने की उम्मीद

PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर जाफरपट्टी में विशाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है.

PM Modi Hails Women Led Development On 12 Years Of NDA Govt
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के ऐतिहासिक वैशाली जिले का दौरा करने वाले हैं. यह दौरा बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के महत्वपूर्ण अवसर पर हो रहा है. 20 नवंबर को एनडीए सरकार का एक साल पूरा होगा और अगले दिन 21 नवंबर को वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड स्थित जाफरपट्टी में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस दौरे के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 2015 में ही कहा था कि बिहार पूर्वांचल के विकास का गेटवे है और देश का विकास बिहार के विकास के बिना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, राज्य की समृद्धि और विकास के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं. इस बार भी बड़े पैमाने पर घोषणाएं होने की उम्मीद है.

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर सकते हैं, जो गंगा नदी पर बना महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. साथ ही वैशाली में औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखने और अन्य विकास परियोजनाओं की घोषणा भी संभव है. ये परियोजनाएं बिहार में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और कनेक्टिविटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

बिहार को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का माध्यम

मोदी सरकार की बिहार के प्रति विशेष प्राथमिकता स्पष्ट है. प्रधानमंत्री के हर दौरे के साथ राज्य को नई परियोजनाएं, निवेश और विकास के अवसर मिलते रहे हैं. जाफरपट्टी का यह कार्यक्रम न केवल एनडीए सरकार के एक साल के कामकाज का उत्सव होगा, बल्कि बिहार को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा.

सरकार बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध

बिहार के लोग प्रधानमंत्री के आगमन और संभावित विकास घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह दौरा राज्य में औद्योगिक क्रांति और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व नेतृत्व में केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest