Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है. आरोपी मोनू शर्मा ने उन पर 9 गोलियां चलाई थीं.

Faridabad Tech Mahindra Asia Head Paramjeet Murder Live Video Parking Dispute

Faridabad Murder: विनोद/फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में तीन दिन पहले धनतेरस की रात हुए हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का एक दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो अब सामने आया है. इस फुटेज ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे मामूली से पार्किंग विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि एक ही सोसाइटी में रहने वाले शख्स ने टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. इस अंधाधुंध फायरिंग में परमजीत को कुल 9 गोलियां लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

सेक्टर-21C की सोसाइटी में गूंजी थी गोलियां

यह पूरी खौफनाक वारदात फरीदाबाद के सेक्टर 21C स्थित एक रिहायशी सोसाइटी की है. सामने आए वीडियो से यह बात पूरी तरह साफ हो गई है कि धनतेरस की रात गाड़ी पार्क करने को लेकर परमजीत और उनके पड़ोसी मोनू शर्मा के बीच तीखी बहस शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बेकाबू हुए मोनू शर्मा ने अपनी पिस्तौल निकाली और परमजीत पर एक के बाद एक 9 गोलियां दाग दीं. सोसाइटी परिसर में अचानक हुई इस गोलीबारी से वहां अफरा-तफरी मच गई थी.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोनू शर्मा वहां से भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धनतेरस के अगले ही दिन उसे दबोच लिया. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पार्किंग को लेकर हुए झगड़े के कारण उसने गुस्से में आकर गोली चलाई थी. मोनू ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले भी उसका परमजीत के साथ कई बार विवाद हो चुका था, जिसके चलते दोनों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी.

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और वह इस समय फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद है. अब इस हत्याकांड का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ एक बेहद मजबूत और पुख्ता सबूत हाथ लग गया है, जिससे उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने में बड़ी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Mau Drugs Raid: मऊ में नारकोटिक्स टीम का छापा, 15 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital