Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chhath Puja 2026: कल है ‘नहाय-खाय’, जानिए चार दिनों के इस कठिन व्रत की पूरी पूजन विधि और नियम

Chhath Puja 2026: आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. नहाय-खाय से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय अनुष्ठान का पूरा शेड्यूल यहां देखें.

Chhath Puja 2026

Chhath Puja 2026: लोक आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ इस वर्ष 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में व्रती पूरी शुद्धता और संयम के साथ सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करते हैं. इस दौरान करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है, जिसमें हर दिन के अनुष्ठान और नियमों का विशेष महत्व होता है.

छठ पूजा 2026 का पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व का समापन होगा.

शुक्रवार, 13 नवंबर: नहाय-खाय के साथ होगी महापर्व की शुरुआत

छठ महापर्व की शुरुआत पौरानिक परंपरा के अनुसार ‘नहाय-खाय’ से होती है. इस दिन व्रती सुबह स्नान करने के बाद घर की पूरी साफ-सफाई करते हैं और शुद्ध सात्विक भोजन तैयार करते हैं. इस दिन मुख्य रूप से कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल ग्रहण करने का विधान है. भोजन ग्रहण करने के साथ ही व्रती छठ के कड़े नियमों का पालन करना शुरू कर देते हैं.

शनिवार, 14 नवंबर: खरना और 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत

छठ पूजा के दूसरे दिन ‘खरना’ का अनुष्ठान किया जाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद विशेष पूजा-अर्चना के बाद गुड़ से बनी खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं. खरना संपन्न होने के साथ ही व्रतियों का कठिन 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है, जिसमें अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है.

रविवार, 15 नवंबर: संध्या अर्घ्य और अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना

छठ पर्व का तीसरा दिन मुख्य रूप से संध्या अर्घ्य का होता है, जो बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन व्रती शाम के समय नदी, तालाब या घाट पर एकत्र होकर अस्ताचलगामी (अस्त होते) सूर्य को अर्घ्य देते हैं. बांस के सूप में ठेकुआ, मौसमी फल, नारियल और गन्ने (ईख) जैसी पूजन सामग्री सजाकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और संतान की खुशहाली की कामना की जाती है.

सोमवार, 16 नवंबर: उषा अर्घ्य और व्रत का पारण

चार दिवसीय महापर्व के आखिरी दिन सुबह सूर्योदय से पहले व्रती और उनके परिवार के लोग पुनः घाट पर पहुंचते हैं. उगते हुए सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित कर विधिवत पूजा संपन्न की जाती है. इसके बाद परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए व्रती पारण करते हैं, जिससे उनका 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास पूरा होता है और महापर्व का समापन होता है.

यह भी पढ़ें-गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास! जानिए आज की तिथि, शुभ योग, राहुकाल और दिशाशूल का पूरा विवरण

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital