Bharat Express DD Free Dish

राज्यपाल और सीएम डीके शिवकुमार ने किया पीएम मोदी का स्वागत; बेंगलुरु में मेट्रो और कई परियोजनाओं का लोकार्पण

पीएम मोदी ने बेंगलुरु और मैसूरु के दौरे पर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए राज्यपाल और सीएम डीके शिवकुमार पहुंचे.

pm-modi-bengaluru-mysuru-visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु पहुंचने पर कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु और मैसूरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण कर रहे हैं.

बेंगलुरु में मुख्य कार्यक्रम और परियोजनाएं

  • स्वागत और अभिनंदन: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पीएम मोदी के कर्नाटक आगमन की जानकारी दी.
  • स्वर्ण जयंती समारोह: पीएम मोदी बेंगलुरु में स्थित ‘प्रशांति कुटीरम’ (विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान – S-VYASA) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए और वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित किया.
  • मेट्रो का उद्घाटन और सफर: प्रधानमंत्री ने दोपहर करीब 12:45 बजे तवरेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक नई मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई और उसमें सफर भी किया.

विकास परियोजनाओं की सौगात

दोपहर करीब 1:15 बजे पीएम मोदी ने बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. ये परियोजनाएं मुख्य रूप से शहरी परिवहन, विद्युत पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोलियम अवसंरचना, अपशिष्ट प्रबंधन और रेलवे क्षेत्र से जुड़ी हैं.

मैसूरु दौरा और देश का पहला एलईडी डोम तारामंडल

बेंगलुरु के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मैसूरु पहुंचेगेय यहां कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे. दोपहर करीब 3:30 बजे पीएम मोदी ने मैसूरु के चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी (मैसूरु विश्वविद्यालय परिसर) में स्थित ‘कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल’ का उद्घाटन किया.

यो भी पढ़ें: पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: बेंगलुरु और मैसूर को 15,600 करोड़ की सौगात

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) द्वारा विकसित यह देश का पहला एलईडी डोम तारामंडल है, जिसे खगोल विज्ञान शिक्षा और प्रशिक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है. यहां स्काई थिएटर में खगोल विज्ञान के कार्यक्रमों के साथ मैसूरु के इतिहास से जुड़े संबंधों को दर्शाने वाली इन-हाउस फिल्म भी कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी में दिखाई जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read