Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

फैंस के लिए खुशखबरी: ICC ने जारी किया 2035 तक का मेगा क्रिकेट कैलेंडर, जानिए कौन-कौन से मुकाबले भारत में होंगे

ICC Cricket Calendar: ICC ने 2035 तक का मेगा क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है. भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी और 2031 वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी मिली है. देखें पूरा शेड्यूल.

icc-finalises-global-cricket-calendar-till-2035-india

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इंडोनेशिया के बाली में संपन्न हुई बोर्ड बैठक के बाद वर्ष 2035 तक के ग्लोबल पुरुष क्रिकेट कैलेंडर और प्रमुख टूर्नामेंटों की विंडो (तारीखों) को अंतिम मंजूरी दे दी है. आईसीसी के इस बड़े फैसले के तहत भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर घरेलू मैदान पर विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों का रोमांच देखने को मिलेगा. भारत वर्ष 2029 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की एकल मेजबानी करेगा, जबकि 2031 में बांग्लादेश के साथ मिलकर आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप की संयुक्त मेजबानी संभालेगा. इस मेगा शेड्यूल में टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की तारीखें तय कर दी गई हैं.

कब और कहां होंगे टी20 विश्व कप व डब्ल्यूटीसी फाइनल?

आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, वर्ष 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से पुरुष टी20 विश्व कप (12 अक्टूबर से 12 नवंबर) की मेजबानी करेंगे. इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की संयुक्त मेजबानी में टी20 विश्व कप (4 जुलाई से 4 अगस्त) खेला जाएगा. वहीं, 2032 और 2034 के टी20 विश्व कप के मेजबानों की घोषणा बाद में की जाएगी. टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल हर दो साल में जून महीने में होगा. इंग्लैंड को 2029 और 2031 के WTC फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है, जबकि 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान अभी तय नहीं हुए हैं.

भारतीय उपमहाद्वीप में फिर लौटेगा वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच

वर्ष 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद यह महाकुंभ 2031 में भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगा. भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से 9 अक्टूबर से 23 नवंबर 2031 तक पुरुष वनडे विश्व कप की मेजबानी करेंगे. इससे पहले भारत 9 से 28 अक्टूबर 2029 तक आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा. इसके अतिरिक्त, 2032 से 2035 के अगले चक्र में हर कैलेंडर वर्ष में कम से कम एक बड़ा वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2035 में वनडे विश्व कप आयोजित होगा (इनके मेजबानों का एलान होना बाकी है).

2035 तक का पूरा आईसीसी शेड्यूल

वर्ष टूर्नामेंट मेजबान तारीख
2028 पुरुष टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड 12 अक्तूबर–12 नवंबर 2028
2029 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 8-12 जून 2029
2029 चैंपियंस ट्रॉफी भारत 9–28 अक्तूबर 2029
2030 पुरुष टी20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड 4 जुलाई-4 अगस्त 2030
2031 डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड 12–16 जून 2031
2031 पुरुष वनडे विश्व कप भारत, बांग्लादेश 9 अक्तूबर–23 नवंबर 2031
2032 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 14 अक्तूबर–14 नवंबर 2032
2033 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 9-13 जून 2033
2033 चैंपियंस ट्रॉफी मेजबान तय नहीं 2–23 अक्तूबर 2033
2034 पुरुष टी20 विश्व कप मेजबान तय नहीं 6 जुलाई–6 अगस्त 2034
2035 डब्ल्यूटीसी फाइनल मेजबान तय नहीं 7–11 जून 2035
2035 पुरुष वनडे विश्व कप मेजबान तय नहीं 2 अक्तूबर–18 नवंबर 2035

यह भी पढ़िए: सांसद प्रिया सरोज संग अगले माह सात फेरे लेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह: परिवार संग PM मोदी को दिया शादी का न्योता, गुलदस्ता भेंट कर लिया आशीर्वाद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest