Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘मन की बात क्विज’ के विजेताओं का ऐलान: पीएम मोदी ने 139वें एपिसोड के टॉप लकी विनर्स को दी बधाई, अब 29 नवंबर को लाइव होगा अगला संस्करण

Mann Ki Baat Quiz: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप पर मन की बात क्विज के 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के विजेताओं के नामों का ऐलान किया है. जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची और अगले क्विज की तारीख.

pm modi mann ki baat today
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Mann Ki Baat Quiz: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप (NaMo App) पर आयोजित ‘मन की बात क्विज’ के 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के लकी विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है. सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी शीर्ष विजेताओं को हार्दिक बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ‘मन की बात क्विज’ का अगला संस्करण 29 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री के आगामी रेडियो संबोधन के तुरंत बाद लाइव होगा.

युवाओं और नागरिकों को सकारात्मक बदलावों से जोड़ने की पहल

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा गया कि “हमारे टॉप परफॉर्मर्स को दिल से बधाई! नमो एप पर मन की बात क्विज के 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के टॉप लकी विनर्स के नाम बताते हुए खुशी हो रही है. अपने कैलेंडर में तारीख मार्क कर लें—क्विज का अगला एडिशन 29 नवंबर को पीएम मोदी के अगले संबोधन के बाद लाइव होगा.” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर आधारित इस क्विज का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण और देशभर में हो रहे सकारात्मक सामाजिक बदलावों की कहानियों से जोड़ना है.

टॉप 10 लकी विजेताओं की सूची

इस संस्करण में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है. घोषित सूची में गुजरात से भवानी सिंह, अमेशचंद्र प्रिंस, दीपक बारोट, भाविन पटेल, चिराग मेहता और सोनल शाह; उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट; राजस्थान से अशोक रावतानी और शिवकांत पांडे; कर्नाटक से वनिता सी. पटनाकर तथा आंध्र प्रदेश से महेश वेमुरु के नाम शामिल हैं.

टॉप 20 विजेताओं में इन प्रतिभागियों ने बनाई जगह

एक अन्य पोस्ट के माध्यम से शीर्ष 20 विजेताओं के नाम भी जारी किए गए हैं, जिनमें देश के कोने-कोने से प्रतिभागी शामिल हैं:

  • गुजरात: महेश वालिया, नीलेश के. मनिया, अनिरुद्ध जी. पांडेय और उमा महेश्वरी.
  • महाराष्ट्र: सुरेखा ठोके, श्वेता कोरांगावकर और आशीष शांडिल्य.
  • तेलंगाना: पुप्पाल्ला अरविंद राव, जी. प्रदीप कुमार और मनमीत सिंह मदान.
  • कर्नाटक: मंजूनाथ के.टी. और हरि प्रसाद एम.एस.

अन्य राज्य: उत्तर प्रदेश से संज्ञा शर्मा, ओडिशा से डॉ. सुभाष साहू, पश्चिम बंगाल से संदीप मुखर्जी, हिमाचल प्रदेश से अरुण मेहरा, दिल्ली से मनीष चंदेला, तमिलनाडु से डॉ. एस. शेलवंगानेस, केरल से शाजी पुलिक्कल कोचैंमोन और राजस्थान से राजेंद्र मिश्रा.

यह भी पढ़िए: ‘विकास की रफ्तार के साथ जुड़ना चाहता हूं…’; अमित शाह ने पुणे में बताए वे कारण, क्यों एनडीए में आए थे अजित दादा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026