Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक साझा किया है. इस श्लोक के जरिए उन्होंने श्रद्धा, समर्पण और संयम का संदेश देते हुए बताया है कि कैसे दिव्य ज्ञान और परम शांति की प्राप्ति की जा सकती है.

PM Modi

अपने कूटनीतिक और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय दौरों के बीच पीएम मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक बेहद आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पल में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने मनीला के 100 साल से अधिक पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचकर मत्था टेका, अरदास में भाग लिया और इसके पुनर्निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी.

“मनीला के गुरुद्वारे में आ पाना सौभाग्य की बात”

सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आ पाया. 1920 के दशक में स्थापित यह गुरुद्वारा मनीला में रहने वाले पंजाबी और सिख समुदाय की आस्था, धर्म और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है.

भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में होगा विकास

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को एक आधुनिक और भव्य 5 मंजिला कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें समुदाय के लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा. प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सिख समुदाय ने हमेशा गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर पूरी दुनिया में मानवता और सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है.

ये भी पढ़ें: ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

क्वाड महाबैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें

गुरुद्वारा साहिब के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं. इसके साथ ही, आज दुनिया भर की निगाहें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के बीच होने वाली क्वाड (Quad) की उच्चस्तरीय बैठक पर टिकी हुई हैं, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी संभावित मुलाकात भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read

Chhath Puja 2026