Delhi Cantt AQI 98 News: दिल्ली के लाखों लोग पिछले कई दिनों से दमघोंटू हवा और जहरीली धुंध (स्मॉग) के कहर से जूझ रहे हैं. हालांकि हाल के दिनों में मौसम और प्रशासनिक प्रयासों से दिल्ली की हवा में कुछ सुधार जरूर देखने को मिला है. हालांकि, राजधानी के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अब भी ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ (300 के आसपास) श्रेणी में बना हुआ है. मगर इसी दिल्ली के नक्शे पर एक ऐसा इलाका भी है, जो प्रदूषण के इस महासंकट के बीच किसी अपना AQI 100 से नीचे बनाए हुए है. यह इलाका है दिल्ली कैंट (दिल्ली छावनी क्षेत्र).
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली कैंट का AQI महज 98 दर्ज किया गया है, जो ‘संतोषजनक’ (Satisfactory) श्रेणी में आता है. जहां एक तरफ पूरी दिल्ली में लोग मास्क लगाकर भी खुलकर सांस लेने से डर रहे हैं, वहीं दिल्ली कैंट की यह उपलब्धि न केवल एक सुखद और राहत भरी खबर है, बल्कि पूरे देश के शहरी निकायों के लिए एक सराहनीय मॉडल भी है.
दिल्ली कैंट में AQI 98 रहने के 6 प्रमुख कारण (Delhi Cantt air quality AQI 98 reason)
दिल्ली छावनी क्षेत्र की हवा को स्वच्छ बनाए रखने के पीछे केवल प्रकृति ही नहीं, बल्कि सख्त नियोजन और जमीनी स्तर पर किए गए वैज्ञानिक उपाय जिम्मेदार हैं.
- 6 लाख पौधों का हरित कवच: दिल्ली कैंट की प्रमुख सड़कों के किनारे लगभग 6 लाख पौधों का रोपण किया गया है, जिससे क्षेत्र में घना हरित आवरण (Green Cover) तैयार हुआ है.
- स्ट्रीट लाइट के खंभों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम: हवा में तैरते धूल के सूक्ष्म कणों (PM 2.5 और PM 10) को नीचे बैठाने के लिए स्ट्रीट लाइट के खंभों पर आधुनिक मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाए गए हैं.
- मैकेनिकल रोड स्वीपिंग: सड़कों से धूल हटाने के लिए झाड़ू के बजाय मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों से नियमित सफाई की जाती है, ताकि धूल दोबारा हवा में न उड़े.
- नियमित जल छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन: धूल के दमन के लिए सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जाता है और संवेदनशील स्थानों पर एंटी-स्मॉग गन तैनात की गई हैं.
- निर्माण कार्यों पर सख्त लगाम: क्षेत्र में भवन निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों का कड़ाई से नियमन (Regulation) किया जाता है, जिससे कंस्ट्रक्शन डस्ट न के बराबर है.
- कम जनसंख्या घनत्व और प्रभावी प्रबंधन: सैन्य और असैन्य आबादी वाले इस क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व दिल्ली के अन्य इलाकों की तुलना में कम है और छोटा भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण इसकी निगरानी बेहद प्रभावी ढंग से हो पाती है.
CPCB के ‘समीर’ ऐप के मुताबिक, 16 नवंबर को दिल्ली कैंट का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 98 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। कम जनसंख्या घनत्व, घनी हरियाली और खुले स्थानों के साथ दिल्ली छावनी परिषद के प्रभावी प्रदूषण नियंत्रण उपायों को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण के बीच दिल्ली कैंट की हवा राहत देने वाली साबित हुई है।
#DelhiCantonment #CleanAir #GreenCantonment #AirQuality #SwachhCantonment
— Bharat Express (@BhaaratExpress) November 18, 2026
क्या कहते हैं दिल्ली छावनी परिषद के सीईओ? (Robin Baleja Delhi Cantonment Board AQI)
दिल्ली छावनी क्षेत्र की इस हवा के पीछे वहां के प्रशासन और लोगों के प्रयाश भी शामिल हैं. इसे लेकर दिल्ली छावनी परिषद के सीईओ रॉबिन बलेजा कहते हैं कि-
“दिल्ली छावनी क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम जनसंख्या घनत्व, पर्याप्त हरित क्षेत्र तथा भवन निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियमन के फलस्वरूप वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर संतोषजनक बना हुआ है. यहां सैन्य एवं असैन्य दोनों प्रकार की आबादी निवास करती है, और क्षेत्रफल छोटा होने के कारण प्रभावी निगरानी व प्रबंधन संभव है. वायु प्रदूषण और धूल कणों को नियंत्रित करने के लिए हमने स्ट्रीट लाइट के खंभों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम, मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, नियमित जल छिड़काव, एंटी-स्मॉग गन और प्रमुख सड़कों के किनारे करीब 6 लाख पौधों का रोपण किया है. हमारा उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण बनाए रखना है.”
ये भी पढ़ें: ‘कथा रोकेंगे तो नमाज और चर्च की प्रार्थना भी रोकेंगे…’, धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश यादव को दिया न्योता
दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों का हाल
राजधानी और आसपास के शहरों में प्रदूषण से मामूली राहत के बाद ग्रैप-3 (GRAP-3) की पाबंदियां भले ही हटा ली गई हों (ग्रैप-1 और 2 लागू हैं), लेकिन अन्य प्रमुख इलाकों की तुलना में दिल्ली कैंट की हवा का अंतर चौंकाने वाला है.
| स्थान | AQI | श्रेणी |
| दिल्ली कैंट | 98 | संतोषजनक |
| हापुड़ | 114 | मध्यम |
| आईजीआई एयरपोर्ट | 194 | मध्यम |
| आनंद विहार | 207 | खराब |
| गाजियाबाद | 207 | खराब |
| अशोक विहार | 224 | खराब |
| बवाना (दिल्ली) | 247 | खराब |
| गुरुग्राम सेक्टर-51 | 267 | खराब |
| चांदनी चौक | 292 | बहुत खराब |
| नोएडा सेक्टर-62 | 295 | बहुत खराब |
राजधानी के लिए सबक और उम्मीद की किरण (Delhi AQI today update news)
दिल्ली कैंट का यह मॉडल साबित करता है कि यदि इच्छाशक्ति हो और नियमों को जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाए, तो महानगरों के बीच रहकर भी स्वच्छ हवा में सांस ली जा सकती है. हालांकि दिल्ली के बाकी हिस्सों में प्रदूषण से अभी पूरी तरह निजात नहीं मिली है, इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






