Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

रणबीर को ‘रेड फ्लैग’ कहने वालों पर भड़कीं आलिया, शादी पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब!

Alia Bhatt Reaction: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को ‘रेड फ्लैग’ कहकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है और अपनी शादी पर हो रही नेगेटिव टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके रिश्ते की सच्चाई सिर्फ उन्हें और रणबीर को पता है. उन्होंने लोगों को निजी जिंदगी में दखल न देने की सलाह भी दी.

Alia Bhatt Reaction on Ranbir Kapoor Red Flag

Alia Bhatt Reaction on Ranbir Kapoor Red Flag

Alia Bhatt Reaction: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. कभी रणबीर कपूर का कोई बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है, तो कभी आलिया भट्ट की कोई बात लोगों के बीच बहस छेड़ देती है. खासकर दोनों की शादी और उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं. कई बार रणबीर कपूर को ‘रेड फ्लैग’ तक कहा जाता है. लेकिन अब आलिया भट्ट ने इन तमाम चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. एक्ट्रेस ने न सिर्फ अपने रिश्ते का बचाव किया, बल्कि उनकी शादी को लेकर नेगेटिव कमेंट करने वालों को भी करारा जवाब दिया है.

रणबीर कपूर को क्यों कहा जाता है ‘रेड फ्लैग’?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. कुछ यूजर्स इस जोड़ी को पसंद करते हैं, तो कुछ लोग दोनों की केमिस्ट्री और शादीशुदा जिंदगी पर सवाल उठाते रहते हैं. रणबीर कपूर को कई बार सोशल मीडिया पर ‘रेड फ्लैग’ का टैग भी दिया गया है. हाल ही में आलिया का लिपस्टिक को लेकर दिया गया बयान भी काफी वायरल हुआ था. दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया था कि रणबीर को उनके होंठों का नेचुरल कलर पसंद है और वह नहीं चाहते कि आलिया लिपस्टिक लगाएं. इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने रणबीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. कई यूजर्स ने इसे कंट्रोलिंग बिहेवियर तक बता दिया था.

शादी पर नेगेटिव कमेंट से परेशान हुईं आलिया

अब आलिया भट्ट ने TIME मैगजीन के TIME100 Next India फीचर के लिए बातचीत के दौरान इन मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों ने उनकी शादी को लेकर एक ऐसी छवि बना दी है, जैसे वह अपने रिश्ते में कई परेशानियों का सामना कर रही हों. आलिया ने इस तरह की बातों को आपत्तिजनक बताया. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि लोगों को उनकी निजी जिंदगी में दखल देना बंद कर देना चाहिए. किसी भी रिश्ते की असली सच्चाई सिर्फ उन दो लोगों को पता होती है, जो उसमें शामिल हैं. बाहर बैठकर किसी के रिश्ते पर टिप्पणी करना और बिना पूरी बात जाने कहानियां बनाना बिल्कुल सही नहीं है.

रणबीर के साथ रिश्ते पर कही ये बात

आलिया भट्ट ने बातचीत में अपने और रणबीर के रिश्ते की मजबूती पर भी बात की. उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव एक-दूसरे को बिना कुछ कहे समझ पाना है. आलिया के मुताबिक, वह और रणबीर एक-दूसरे की भावनाओं और बातों को बिना कहे ही समझ लेते हैं. एक्ट्रेस की इन बातों से साफ है कि वह अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश और संतुष्ट हैं. साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को गलत धारणाएं फैलाने से बचने की सलाह भी दी है.

फैंस को पसंद आया आलिया का जवाब

आलिया भट्ट के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है. फैंस एक्ट्रेस के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कई लोगों का मानना है कि किसी भी कपल की निजी जिंदगी को लेकर बिना सच्चाई जाने राय बनाना सही नहीं है. आलिया ने अपने जवाब से साफ कर दिया है कि वह अपने और रणबीर के रिश्ते को लेकर किसी बाहरी राय से प्रभावित नहीं होना चाहतीं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism