Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा बलों ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने 20 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. पकड़े गए युवक की पहचान अवल्स राजा के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर भारतीय सीमा में दाखिल होने के कारण और उसके मकसद का पता लगा रही है.

Pakistani Citizen Detained

Pakistani Citizen Detained

Pakistani Citizen Detained: जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. यह कार्रवाई अरनिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सई इलाके में की गई. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 20 वर्षीय अवल्स राजा के रूप में हुई है. सुरक्षा एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर रही हैं और भारतीय सीमा में दाखिल होने के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही हैं.

सई इलाके से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा. उसकी पहचान अवल्स राजा (20), पुत्र इमदाद हुसैन के रूप में हुई है. वह पाकिस्तान के जिला लय्या की तहसील करोर लाल ईसान के अंतर्गत आने वाले जरणवाली क्षेत्र का निवासी बताया गया है. उसका पता बस्ती गोकल, डाकखाना खास बताया गया है.

पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

पकड़े जाने के बाद पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लेकर अरनिया पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह किस रास्ते से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और सीमा पार करने के पीछे उसका क्या उद्देश्य था.

सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से कर रहीं जांच

मामले को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं. पूछताछ के दौरान उसके भारत आने के मकसद, सीमा पार करने की परिस्थितियों और संभावित संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism