Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दिल्ली में गूंजेगा भक्ति और मानवता का संदेश: माता अमृतानंदमयी मठ में 26-27 नवंबर को होगा ‘ब्रह्मस्थानम मंदिर महोत्सव 2026’, ‘अम्मा’ के दर्शन का मिलेगा सौभाग्य

Mata Amritanandamayi Devi event : दिल्ली के वसंत कुंज स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में 26 और 27 नवंबर को ‘ब्रह्मस्थानम मंदिर महोत्सव 2026’ आयोजित होगा. जानें अम्मा के कार्यक्रम और जीवन से जुड़ी खास बातें.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी नेता माता अमृतानंदमयी देवी — जिन्हें दुनियाभर में प्रेम और श्रद्धा से ‘अम्मा’ के रूप में जाना जाता है — अपनी ‘भारत यात्रा’ के अंतर्गत राजधानी दिल्ली पधार रही हैं. नई दिल्ली के वसंत कुंज (शांति कुंज, सेक्टर D-3) स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में 26 और 27 नवंबर 2026 को दो दिवसीय भव्य ‘ब्रह्मस्थानम मंदिर महोत्सव 2026’ (Brahmasthanam Temple Festival 2026) का आयोजन होगाहै. इस आध्यात्मिक महाकुंभ में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

सत्संग, भजन, ध्यान और विशेष वैदिक अनुष्ठानों का संगम

आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को अम्मा के अमृत वचन (सत्संग), सुमधुर भजन, सामूहिक ध्यान (Meditation) और अम्मा के व्यक्तिगत दर्शन व आलिंगन (Individual Darshan) का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा. इसके साथ ही, विश्व शांति और जनकल्याण के लिए मठ परिसर में विभिन्न पारंपरिक वैदिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए जाएंगे. इनमें विशेष संपूर्ण दिवस पूजा, उदयास्तमन पूजा, महागणपति हवन, महामृत्युंजय एवं नवग्रह हवन तथा राहु व शनि दोष निवारण पूजा प्रमुख रूप से शामिल हैं.

Mata Amritanandamayi Devi

कौन हैं माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा), क्यों दुनियाभर में चर्चित?

केरल के एक साधारण मछुआरा परिवार में जन्मी माता अमृतानंदमयी देवी आज करुणा, निस्वार्थ सेवा और विश्व शांति की वैश्विक पहचान बन चुकी हैं. ‘गले लगाने वाली संत’ (Hugging Saint) के नाम से विख्यात अम्मा अब तक करोड़ों लोगों को अपने स्नेहिल आलिंगन से आध्यात्मिक शांति और संबल प्रदान कर चुकी हैं. उनके द्वारा स्थापित ‘माता अमृतानंदमयी मठ’ शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत, महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है. भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश-विदेश की अनेक शीर्ष हस्तियां समय-समय पर अम्मा के सेवा कार्यों और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करती रही हैं.

यह भी पढ़िए: अहमदाबाद में अम्मा से मिले गौतम अदाणी, बोले- यह मुलाकात दिल को छू लेने वाला अनुभव रही



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism