Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर को हल्की से भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

WEATHER

(AI IMAGE)

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और आज का मौसम कई राज्यों में बड़ी हलचल मचाने वाला है. सोमवार, 23 नवंबर 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

weather update के मुताबिक, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं से बारिश तेज होगी और उत्तर भारत में सुबह के वक्त कोहरा व धुंध दिखेगी.

17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बना हुआ है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है. इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आज 17 राज्यों में बारिश व तेज हवाओं के आसार हैं और आने वाले दिनों में कई इलाकों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi weather के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 23 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय कुछ हिस्सों में हल्की धुंध या कोहरा परेशान कर सकता है. दिन में हवा की गति करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो शाम तक बढ़कर 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

प्रमुख शहरो के क्या हैं हाल?

शहर अधिकतम तापमान (23 नवंबर) न्यूनतम तापमान (23 नवंबर)
दिल्ली 24°C 11°C
मुंबई 34°C 24°C
कोलकाता 30°C 20°C
चेन्नई 32°C 22°C
लखनऊ 28°C 14°C
पटना 27°C 20°C
रांची 26°C 15°C
जयपुर 27°C 15°C
भोपाल 29°C 14°C
मनाली 18°C 02°C
शिमला 19°C 07°C

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 23 नवंबर को बारिश होने के आसार हैं. वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर समेत कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा भी छा सकता है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों का हाल

बिहार में अगले कुछ दिनों तक सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है, हालांकि 24 से 28 नवंबर के बीच मौसम शुष्क रहेगा और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. झारखंड में 23 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिसके बाद 24 से 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आज मौसम सामान्य व शुष्क रहेगा और बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है, जबकि पंजाब में 24 से 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism