भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैदान पर आमना-सामना होता है, तो हाई-वोल्टेज ड्रामा और टेंशन का माहौल बन ही जाता है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां मैच के शुरुआती पलों से लेकर आखिरी गेंद तक गर्मागर्मी (Tilak Varma VIDEO) रही.
लेकिन असली बवाल तब खड़ा हो गया जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय कप्तान तिलक वर्मा को बीच मैदान में घेर लिया और आउट होने के बाद विकेट उखाड़कर फेंकने तक की हरकत कर डाली. इस पूरी भिड़ंत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
44वें ओवर की उस एक गेंद से भड़का पूरा बवाल
यह सारा विवाद भारतीय पारी के 44वें ओवर में शुरू हुआ. अली रजा के इस ओवर की पहली गेंद को अंपायर ने डेड बॉल करार दिया, क्योंकि तिलक वर्मा नॉन-स्ट्राइक छोर पर गलत साइड में खड़े थे. अंपायर ने गेंद डेड देने के साथ ही तिलक वर्मा को सही पोजीशन में खड़े होने की हिदायत भी दी, लेकिन पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों को यह फैसला रास नहीं आया.
बीच मैदान पर घिरे तिलक वर्मा, छिड़ी जुबानी जंग
अंपायर के डेड बॉल के फैसले से पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद और अहमद डैनियल खासे नाराज नजर आए. देखते ही देखते यह नाराजगी तकरार में बदल गई और पाक खिलाड़ी अंपायर से भिड़ने के साथ-साथ तिलक वर्मा को घेरकर उनसे बहस करने लगे. मैदान पर क्रिकेट से ज्यादा जुबानी जंग हावी हो गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बन गया.
Lafda between Tilak varma and pakistan. https://t.co/DUJhBn84nD
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 22, 2026
आउट होने के बाद PAK खिलाड़ी ने उखाड़ फेंका विकेट
बवाल (Tilak Varma VIDEO) शांत होने के बाद मुकाबला दोबारा शुरू तो हुआ, लेकिन पाक खिलाड़ियों का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा. जब इंडिया ए के आखिरी विकेट के रूप में तिलक वर्मा आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तभी एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने गुस्से में विकेट उखाड़कर फेंक दिया. इस घटना का वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
तिलक वर्मा का शतक गया बेकार
मैच में तिलक वर्मा ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए 149 गेंदों में 100 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन उनका यह शतक टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा. तनाव भरे इस मुकाबले में इंडिया ए को 48 रन से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि यदि उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का ठीक से साथ मिला होता, तो वे मैच का नतीजा अपने पक्ष में कर सकते थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



