Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Surat News: बारडोली में एक ही परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, 3 की मौत, 2 बच्चे लापता; पुलिस टीमें जांच में जुटीं

Gujarat News: गुजरात के सूरत जिले में महाराष्ट्र के एक मजदूर परिवार के छह सदस्यों को चार लोगों ने नहर में फेंक दिया. इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे लापता हैं, जबकि एक 13 वर्षीय किशोर ने पाइप पकड़कर अपनी जान बचाई.

गुजरात के सूरत में बारडोली के पास 4 आरोपियों ने महाराष्ट्र के एक मजदूर परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंक दिया. 3 की मौत, 2 बच्चे लापता, 13 वर्षीय किशोर बचा.

Gujarat News: गुजरात के सूरत जिले के बारडोली इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां महाराष्ट्र के जलगांव के एक मजदूर परिवार के छह सदस्यों को चार आरोपियों ने नहर में फेंक दिया. इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो बच्चे अभी भी लापता हैं, जबकि एक 13 वर्षीय किशोर ने सूझबूझ से अपनी जान बचा ली.

सूरत के बारडोली इलाके में एक ही परिवार के छह सदस्यों को नहर में फेंकने की इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. जहां पुलिस और बचाव दल नहर में लापता दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हैं, वहीं 13 वर्षीय चश्मदीद किशोर के बयान के आधार पर छह पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पुरानी रंजिश या साजिश के एंगल से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं.

उकाई बायीं नहर में फेंका, 13 वर्षीय किशोर ने बचाई जान

महाराष्ट्र के जलगांव के पास एरंडोल इलाके की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाला यह परिवार सूरत की ओर आ रहा था, तभी बारडोली के उवा गांव के पास कार सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सभी छह सदस्यों को बाहर खींचकर उकाई बायीं नहर के गहरे पानी में फेंक दिया, लेकिन एक 13 वर्षीय किशोर ने नहर में लगी पाइप पकड़कर खुद को बचा लिया और पास के होटल पहुंचकर घटना की सूचना दी.

तीन शव बरामद, दो मासूम बच्चों की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान महुवा तालुका के डुंगरी गांव के पास से तीन शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान नितीन उर्फ भूरिया पाटील (45), कविता नितीन पाटील (38) और स्वीटी संजय पाटील (9) के रूप में हुई है, जबकि हरीश संजय पाटील (15) और प्रथमेश संजय पाटील (2) की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

चार आरोपियों पर केस दर्ज, छह पुलिस टीमें जांच में जुटीं

इस मामले में खंडियो, आभा, बंटी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बारडोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया के नेतृत्व में एलसीबी, एसओजी, डी-स्टाफ, टेक्निकल टीम और डीवाईएसपी की विशेष टीम समेत छह टीमें जांच में जुटी हैं और पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा वारदात की असली वजह का जल्द खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-हाजत में आरोपी की मौत से मचा हड़कंप, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism