Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

रात में ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे, फिर अचानक बरसीं ताबड़तोड़ गोलियां! रोहतक गैंगवार में 4 युवकों की मौत

Rohtak Gang War: हरियाणा के रोहतक में खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर रात करीब एक बजे हिमांशु भाऊ और बाबा गैंग के बीच फायरिंग हुई. गोलीबारी में चार युवकों की मौत हो गई. पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है.

rohtak-milan-dhaba-gang-war-four-killed

रोहतक में ढाबे पर चार युवकों की गोली मारकर हत्या

Rohtak Gang War: हरियाणा का रोहतक अब गैंगवार का सेंटर बनता जा रहा है. इलाके में फायरिंग की घटनाएं अब आम हो चली हैं. एक बार फिर हरियाणा का यह इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां के प्रसिद्ध मिलन ढाबे पर दो गैंग्स के बीच भयंकर गैंगवार हुआ है. इसमें 4 युवकों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक यह गैंगवार हिमांशु भाऊ और बाबा गैंग के बीच हुई है. मरने वाले चारों युवक बाबा गैंग से ताल्लुक रखते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों गैंग्स के बीच यह गैंगवार पिछले 7 साल से चल रही है.

रोहतक में देर रात करीब 1 बजे हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों का आमना-सामना हो गया और दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलीं. इस फायरिंग में 4 युवकों की जान चली गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

4 युवकों की हुई पहचान

इस वारदात में मारे गए 4 युवकों में से 3 डिघल गांव के और 1 बेरी का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान डिघल निवासी रिंकू (पिता जगबीर), विनीत (पिता जयबीर), गंजू और बेरी निवासी हिमांशु (पिता राजबीर) के रूप में हुई है.

पुलिस ने क्या कहा

घटना को लेकर रोहतक के डीएसपी रिशिकांत ने बताया कि रात करीब 1 बजे कुछ लोग ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे, तभी उन पर फायरिंग हुई. इस हमले में चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 18 साल बाद 26/11 का सबसे बड़ा सवाल ! क्या हमने सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई या सिस्टम की जवाबदेही भी तय की?

गोहाना में भी हुई थी हत्या

गौरतलब है कि इससे पहले 13 नवंबर को गोहाना में भी दिनदहाड़े गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर विजेंद्र उर्फ नन्हा पहलवान की हत्या कर दी गई थी. रोहतक रोड पर अपने दफ्तर के बाहर जब वे कार में बैठ रहे थे. तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर 14 से 15 राउंड गोलियां चलाई थीं और भाग निकले थे. उस हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग के वीरेंद्र चारण ने ली थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism