Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर सवाल उठाए हैं और तत्काल जांच की मांग की है. वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पुतिन से हुई बातचीत और संभावित शांति समझौते को लेकर भी बयान दिया है.

Donald Trump GDP Claim and Putin Talks

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जारी किए गए आर्थिक आंकड़े सही नहीं थे और बाद में संबंधित सरकारी एजेंसी ने उनमें सुधार किया है. ट्रंप का दावा है कि उनकी सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था की स्थिति पहले बताए गए आंकड़ों से कहीं बेहतर रही है.

GDP ग्रोथ में बड़े संशोधन का दावा

ट्रंप के अनुसार तीसरी तिमाही की जीडीपी वृद्धि दर को संशोधित किया गया है. उन्होंने कहा कि पहले यह आंकड़ा 3.4 फीसदी बताया गया था, जबकि सुधार के बाद इसे 4.3 फीसदी कर दिया गया है. ट्रंप ने इसे एक बड़ा अंतर बताते हुए सवाल उठाया कि सही आंकड़े चुनाव से पहले क्यों जारी नहीं किए गए. उन्होंने मामले की तत्काल जांच कराने की मांग भी की है.

‘यह साधारण गलती नहीं’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके मुताबिक यह सिर्फ एक तकनीकी त्रुटि नहीं है. उन्होंने इसे एक बड़ी और जानबूझकर की गई गलती करार दिया. ट्रंप का कहना है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर आखिर क्यों सामने आया.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बोले ट्रंप

एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि चीन यात्रा के दौरान उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत हुई. इस बातचीत में उन्होंने पुतिन से यूरोप के विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य गतिविधियों को पीछे हटाने का आग्रह किया, ताकि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना बन सके.

जल्द समझौते की जताई उम्मीद

ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों देशों के बीच समझौता संभव है और यह जल्द हो सकता है. उन्होंने कहा कि हर महीने हजारों लोगों की जान जा रही है और यह स्थिति एक बड़े रक्तपात में बदल चुकी है. उन्होंने युद्ध समाप्त करने को सभी के लिए सम्मानजनक कदम बताया.

ये भी पढ़ें-अमेरिका के टैरिफ प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, व्यापार समझौते से समाधान पर जोर

NATO प्रमुख से भी हुई मुलाकात

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो में नाटो महासचिव मार्क रुटे से भी मुलाकात की. इस बैठक में कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने पुतिन के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी भी नाटो प्रमुख को दी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism