Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

वंदे भारत के खाने में निकला बोल्ट, यात्री की शिकायत के बाद IRCTC ने लिया बड़ा एक्शन

वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए वड़ा से धातु का बोल्ट निकलने का मामला चर्चा में है. यात्री की शिकायत पर IRCTC ने माफी मांगते हुए संबंधित कैटरिंग एजेंसी पर कार्रवाई की और किचन जांच के आदेश दिए.

Vande Bharat Food Controversy

वंदे भारत के वड़ा में मिला बोल्ट

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए खाने को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रेलवे की फूड क्वालिटी पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई. खासतौर पर रेलवे यात्रियों ने खाने की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला शनिवार, 28 नवंबर को सामने आया. यात्री समर्थ कोडियाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में वड़ा दो हिस्सों में टूटा हुआ दिखाई दे रहा था और उसके पास एक बड़ा धातु का बोल्ट रखा था. दावा किया गया कि यह बोल्ट उसी खाने से निकला था जो यात्रा के दौरान परोसा गया था.

यात्री ने क्या मांग की?

समर्थ कोडियाल ने अपनी पोस्ट में रेलवे प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को टैग करते हुए इस घटना पर नाराजगी जताई. उन्होंने बताया कि वह बेंगलुरु से बेलगावी की यात्रा कर रहे थे तभी वंदे भारत के भोजन में उन्हें वड़ा के अंदर बड़ा बोल्ट मिला. उन्होंने इसे खाद्य गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की. साथ ही अधिकारियों से आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए.

IRCTC का क्या कहना है?

यात्री की शिकायत सामने आने के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने प्रतिक्रिया दी. संस्था ने हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कैटरिंग सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई है. IRCTC ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-पवन सिंह ने तोड़ा परिवार से नाता: बोले- अब सहने की हद हो गई, सिर्फ मां और बड़े भाई के साथ

रेलवे कैटरिंग प्रबंधन ने किचन स्टाफ को निर्धारित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पूरी सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को किचन यूनिट की विस्तृत जांच करने और सभी उपकरणों की सही तरीके से जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है. रेलवे का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism