Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Karauli Sarkar Baba: करौली आश्रम में डेढ़ लाख का हवन कराया था, पहले बेटा हुआ लापता, दूसरे दिन पिता भी गायब

Karauli Sarkar Baba: आखिरकार परिवार ने बिधनू पुलिस थाने में 9 फरवरी को पिता के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई. इसके बाद से अभी तक लड़के के पिता के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है.

karauli sarkar baba

करौली सरकार बाबा

Karauli Sarkar Baba: उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक बाबा इन दिनों चर्चा में हैं. पिछले दिनों नोएडा के एक डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने आरोप लगाया कि चमत्कार दिखाने में नाकाम रहे करौली बाबा ने अपने सेवादारों से उनकी पिटाई करा दी. वहीं करौली बाबा उर्फ संतोष सिंह भदौरिया पर एक और बड़ा आरोप लगा है. झारखंड के इलाज कराने आए एक परिवार का आरोप है कि आश्रम से बीमार बेटा और परिवार का मुखिया ही गायब हो गए हैं.

देवघर से एक परिवार अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे का इलाज कराने के लिए 24 जनवरी को करौली बाबा के आश्रम आया था. तब उन्हें हवन कराने का सुझाव दिया गया था. आश्रम की तरफ से बताया गया था कि इस हवन के लिए डेढ़ लाख रुपए लगेंगे. इसके बाद परिवार ने डेढ़ लाख रु खर्च करके हवन कराया लेकिन 26 जनवरी को उनका मानसिक रूप से बीमार बेटा लापता हो गया.

परिवार ने लड़के को इधर-उधर ढूंढना शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चला. अभी परिवार के लोग लड़के के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे थे तब तक परिवार के मुखिया भी लापता हो गए. परिवार के लोग इससे बेहद परेशान हो गए. आनन-फानन में उन्होंने दोनों लापता सदस्यों की खोजबीन तेज कर दी. काफी खोजबीन के बाद करीब 10 दिनों के बाद उनको मानसिक रूप से बीमार लड़का मिला, वह करीब 150 किमी दूर एक गांव में मिला.

दो महीने बाद भी लड़के के पिता का पता नहीं

इसके बाद परिवार के मुखिया (लड़के के पिता) की खोजबीन जारी रही लेकिन कुछ पता न चल सका. आखिरकार परिवार ने बिधनू पुलिस थाने में 9 फरवरी को पिता के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई. इसके बाद से अभी तक लड़के के पिता के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है.

ये भी पढ़ें: करौली बाबा को किया चैलेंज तो तोड़ी डॉक्टर की नाक, मेडिकल से भी महंगी है झाड़फूंक से उपचार की रेट लिस्ट, एक दिन का खर्च 1.50 लाख रुपये…

इस बीच, नोएडा के डॉक्टर ने करौली बाबा पर आरोप मारपीट करने का आरोप लगाया. इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो पुलिस की टीम हरकत में आ गई. अब लापता शख्स के मामले में कानपुर पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर ने कहा कि गुमशुदगी के केस और डॉक्टर की पिटाई के मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital