Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीरामल की आवासीय परियोजनाओं में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएगी जियो-बीपी

एक संयुक्त बयान में कहा गया कि साझेदारी के तहत पीरामल की आवासीय परियोजनाओं में आने वाले ग्राहक और अन्य आगंतुक वहां स्थापित जीयो-बीपी पल्स ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर अपने इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज कर सकेंगे.

piramal

प्रतीकात्मक तस्वीर

खुदरा ईंधन के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी का संयुक्त उद्यम जियो-बीपी पीरामल रियल्टी की मुंबई में स्थित सभी आवासीय परियोजनाओं में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन लगाएगा. कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पीरामल ग्रुप की रियल स्टेट फर्म, पीरामल रियल्टी ने मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में पीरामल की सभी आवासीय परियोजनाओं में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए जियो बीपी के साथ साझेदारी की है.

कंपनियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, “साझेदारी के तहत पीरामल की आवासीय परियोजनाओं में आने वाले ग्राहक और अन्य आगंतुक वहां स्थापित जीयो-बीपी पल्स ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर अपने इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज कर सकेंगे. इसके लिए उनके पास जियो-बीपी पल्स मोबाइल ऐप होना चाहिए.”

इस साझेदारी के तहत जियो-बीपी ने ठाणे के पीरामल वैकुंठ में ईवी चार्जिंग पॉइंट का पहला सेट स्थापित किया है. संचालन के कुछ वर्षों के भीतर, जियो-बीपी ने देश भर के विभिन्न शहरों और प्रमुख राजमार्गों पर सैकड़ों सार्वजनिक चार्ज पॉइंट के साथ-साथ भारत के सबसे बड़े EV फ्लीट चार्जिंग हब का निर्माण और लॉन्च किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital