Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लक्ष्य पिच सीएमओ समिट 2023: देश के बेहतरीन मार्केटिंग प्रोफेशनल्स को अवॉर्ड, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने किया सम्मानित

Exchange4media के फ्लैगशिप इवेंट Pitch CMO Summit में कई दिग्गज ब्रांड्स के डायनामिक लीडर्स अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.

pitch cmo award 2023

पिच सीएमओ समिट 2023

Pitch CMO Summit 2023: Exchange4media के बैनर तले तीन साल के बाद मुंबई में Pitch CMO Summit का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरे दिन कई सत्र हैं. Exchange4media के फ्लैगशिप इवेंट Pitch CMO Summit में कई दिग्गज ब्रांड्स के डायनामिक लीडर्स अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.

Pitch CMO Summit मुंबई 2023 एक ऐसा मंच है जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों और शीर्ष प्रबंधन को एक ही मंच पर उनकी सफलता की कहानियों पर बातचीत करने और उनके अनुभवों को साझा करने के लिए लेकर आता है. Pitch सीएमओ समिट अवार्ड्स 2023 का पुरस्कार सम्मान समारोह सम्मेलन के बाद होगा.

मुंबई के ताज सांताक्रूज में आयोजित इस कार्यक्रम में मार्केटिंग के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय भी मौजूद रहे. हुनर और मेहनत की बदौलत मार्केटिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली प्रतिभाओं को इस दौरान सम्मानित किया गया.

सीएमओ कस्टमर एक्सपीरिएंस अवार्ड वोडाफोन-आइडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला को दिया गया. इसके अलावा विस्तारा की वाइस प्रेसिडेंट दीप्ति संपत को भी अवॉर्ड प्रदान किया गया. हीरो के चीफ ग्रोथ ऑफिसर रंजीवजीत सिंह को अवार्ड दिया गया. इसके अलावा कैस्ट्रॉल की वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) जया जमरानी को अवार्ड दिया गया. एसीसी के हेड ऑफ ब्रांड मार्केटिंग सचिन छाबरा को भी अवार्ड प्रदान किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital