Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिकन कम्पनियों के व्यापारिक निवेश का रुख भारत की ओर

ग्राहम डी मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की बदौलत भारत एक उभरता हुआ वैश्विक शक्ति बन गया है.

ak sharma

ग्राहम डी मेयर के साथ मंत्री एके शर्मा

 

अपने जीवनकाल में जो सम्बन्ध हम किसी दायित्व पर रहते हुए या संघर्ष के दिनों बिना किसी छल कपट के बनाते एवं निभाते हैं वह सम्बन्ध वक्त आने पर हमें बहुत कुछ दे भी जाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में, जब उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के आवास पर उनसे मिलने खुद भारत में संयुक्त राज्य अमेरिकन एम्बेसी के राजनीतिक मामलों के मिनिस्टर काउंसलर मि० ग्राहम डी मेयर एवं लेबर एण्ड पॉलिटिक्स के सीनियर एडवाइजर मि० ए सुकेश पहुंच गये.

अपने पुराने मित्रों का मंत्री ए के शर्मा बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत करते दिखे, उसके बाद उन लोगों के बीच लम्बी बातचीत चली. इस दौरान डिफेंस, रक्षा उत्पाद, हेल्थ, मेडिसिन, मेडिकल डिवाइसेस,ऊर्जा, नवीनीकरण ऊर्जा, सौर ऊर्जा, शिक्षा, शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास, तकनीकी ज्ञान, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, वेस्ट मैनेजमेंट, वॉटर मैनेजमेंट-ट्रीटमेंट, शहरी विकास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापारिक भागीदारी बढ़ाने एवं निवेश को लेकर चर्चा हुई.

एके शर्मा ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिवेश में विश्व समुदाय को भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने का अच्छा अवसर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर सुशासन, राजनीतिक स्थायित्व एवं अच्छी कानून व्यवस्था है. 25 करोड़ की आबादी वाला हमारा प्रदेश एक अच्छा मार्केटिंग हब बन चुका है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जीडीपी बढ़ी है, यहां के शहरी जीवन स्तर एवं वातावरण में बेहतर सुधार हुआ है. वैश्विक समुदाय ने जी-20 की बैठकों एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इसकी काफी प्रशंसा भी की, प्रदेश सरकार की निवेश नीति में भी सुधार किया गया है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ईज आफ डूइंग बिजनेस को बल मिला है.

मंत्री ए के शर्मा ने यह भी कहा कि यहां के बने उत्पादों की अब मध्य-पूर्व एशिया, मध्य एशिया और दक्षिणी एशिया के देशों में जबरदस्त मांग बढ़ी है. देश एवं प्रदेश के प्रति वैश्विक धारणा बदली है. इन सब का फायदा निवेशकों व उद्योगपतियों को मिलेगा, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ग्राहम डी मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की बदौलत भारत एक उभरता हुआ वैश्विक शक्ति बन गया है. भारत की बात को पूरी दुनिया बहुत महत्व देती है. अमेरिकन कम्पनियां भारत में व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने की इच्छुक हैं. यहां पर निवेश करने और उद्योग लगाने की असीम संभावनाएं हैं.

उन्होंने पहली बार लखनऊ आने पर और यहां की बेहतरीन व्यवस्था को देखकर अपनी खुशी व्यक्त की और प्रदेश में निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का आभार व्यक्त किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital