Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NMACC के उद्घाटन में मुकेश अंबानी संग पहुंचीं ईशा अंबानी, इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत

यह सेंटर बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए नि: शुल्क पहुंच के साथ अत्यधिक समावेशी होगा और सामुदायिक पोषण कार्यक्रमों पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित करेगा.

nmacc

उद्योगपति मुकेश अंबानी के साथ ईशा अंबानी

भारत का अपनी तरह का पहला मल्टी-आर्ट सांस्कृतिक सेंटर, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) शुक्रवार को मुंबई में खुलने जा रह है. यहां भारत और दुनिया भर के दर्शक संगीत, रंगमंच, ललित कला और शिल्प के क्षेत्र में भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देख सकेंगे. यह केंद्र भारत के सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कला के क्षेत्र में भारत और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ को लाने के लिए निश्चित कदम उठाएगा.

उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने NMACC के उद्घाटन से पहले रामनवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना की. इस दौरान वे पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं. वहीं उद्घाटन के मौके पर ईशा अंबानी अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ पहुंचीं. इंडो वेस्टर्न लुक में ईशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.

लॉन्च कार्यक्रम में तीन शो के साथ ‘स्वदेश’ नामक एक विशेष रूप से क्यूरेट की गई कला और शिल्प प्रदर्शनी होगी- ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ नामक एक संगीत नाट्यशाला, ‘इंडिया इन फैशन’ नामक पोशाक कला प्रदर्शनी और एक विजुअल आर्ट शो जिसका शीर्षक ‘संगम/कन्फूजन’ है.

साथ ही, यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की विविधता और दुनिया पर उनके प्रभाव का पता लगाएगा, जबकि सांस्कृतिक केंद्र में स्थानों की विविधता को भी प्रदर्शित करेगा. इस अवसर पर नीता अंबानी ने कहा, इस सांस्कृतिक केंद्र को जीवन में लाना एक पवित्र यात्रा रही है.

सुनिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने क्या कहा-

हम सिनेमा और संगीत, नृत्य और नाटक, साहित्य और लोककथाओं, कला और शिल्प, विज्ञान व सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और आयोजन के लिए एक जगह बनाने के इच्छुक थे. यह एक ऐसा स्थान है, जहां हम दुनिया के सामने सर्वश्रेष्ठ भारत का प्रदर्शन करेंगे और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ का भारत में स्वागत करेंगे.

यह केंद्र बच्चों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए नि: शुल्क पहुंच के साथ अत्यधिक समावेशी होगा और सामुदायिक पोषण कार्यक्रमों पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित करेगा. लॉन्च कार्यक्रम की कल्पना भारत के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव को उजागर करने और एक मंच प्रदान करने के लिए की गई है, जहां कलाकार दर्शकों से मिलते हैं. यह सांस्कृतिक केंद्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के मध्य में स्थित जियो वल्र्ड सेंटर के भीतर कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला, मल्टी-आर्ट सेंटर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital