Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर ED की बडीं कार्रवाई, फिक्स्ड डिपॉजिट को किया कुर्क

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर ED की बडीं कार्रवाई, फिक्स्ड डिपॉजिट को किया कुर्क

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस ने बताया है कि करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में ईडी ने उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कुर्क की है। जैकलीन ने कहा मेरी अपराध की कमाई नहीं है मेहनत का पैसा है। जैकलीन ने पीएमएलए अधिकारियों को दिए अपने जवाब में कहा कि उन्होंने सुकेश के साथ संबंध होने से पहले एफडी कराई थी, जो उनकी मेहनत की कमाई थी।

जैकलीन ने अपने जवाब में आगे कहा कि वह मेहनत से कमाए पैसों को तब से डिपॉजिट कर रही हैं, जब उन्हें यह भी नहीं पता था कि इस दुनिया में कोई सुकेश चंद्रशेखर भी है।

ईडी ने हाल ही में जैकलीन की कई एफडी को ‘अपराध की आय’ करार देते हुए कुर्क की है।

कुछ दिनों पहले ईडी ने दायर चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बताया था।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital