Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2023 में हुई कोरोना की एंट्री, दिल्ली-गुजरात के बीच होने वाले मुकाबले पर रद्द होने का खतरा

कोरोना ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सेंध लगाई है.

covid-19

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने अब दिल्ली में भी दस्तक दे दी है.

IPL 2023 Covid 19: आईपीएल के 16वें सीजन में कोरोना की एंट्री हो चुकी है. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा, जो चल रहे आईपीएल 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं वो कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है.

उन्होंने आगे लिखा कि वो कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाएंगे. उन्होंने अपने एक अन्य ट्टीट में लिखा, ‘कॉट एंड बोल्ड कोविड.सी वायरस फिर से हो गया है. अभी हल्के लक्ष्ण हैं. सब कुछ कंट्रोल में है.’

कमेंट्री ही नहीं, पूर्व क्रिकेटर अन्य शो में भी शामिल हैं. इसलिए, आयोजक और प्रसारक निश्चित रूप से इसमें शामिल सभी लोगों की सुरक्षा के लिए कड़ी नजर रखेंगे. विशेष रूप से, आईपीएल पिछले कुछ सत्रों में कोरोनो वायरस महामारी से प्रभावित रहा है. जिससे आयोजकों को जैव-बुलबुले बनाने और इसे सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ा. हालांकि इस बार ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन कोविड की इस एंट्री ने मैनेजमेंट की टेंशन जरूर बढ़ा दी होगी.

ये भी पढ़ें: DC vs GT: जानें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की ‘ड्रीम XI’, पिच रिपोर्ट और क्या हो सकती है पॉसिबल प्लेइंग-11

गुजरात और दिल्ली की टक्कर

आज दिल्ली और गुजरात के बीच टक्कर होनी है. अब तक इस मुकाबले को लेकर कोई बुरी खबर नहीं आई है. यानी मैच अपने तय समय अनुसार होगा. लेकिन कोविड की आईपीएल में एंट्री जरूर चिंताजनक है.

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मैच मंगलवार, 4 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात ने चेन्नई को हराया था. अब उनका सामना दिल्ली से होगा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर आ रही हैं. ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली की टीम थोड़ी कमजोर जरूर नजर आई लेकिन उनके पास बड़े खिलाड़ियों की कमी नहीं है. यह देखना दिलचस्प होगा कि गत चैंपियन के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital