Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली में मुनव्वर फारुकी के शो को इजाजत नहीं

राजधानी में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के होने वाले शो को दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच ने इजाजत देने से इनकार कर दिया है..  मुनव्वर फारूकी का शो सेंट्रल दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में 28 अगस्त को होना था.. लोकल पुलिस ने शो की रिक्वेस्ट लाइसेंस ब्रांच को भेजी थी, लेकिन लाइसेंसिंग ब्रांच ने शो की परमिशन देने से इनकार कर दिया..

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लाइसेंसिंग डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया.. हम ऐसे किसी भी शो को अनुमति नहीं दे सकते, जो हमारे सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ता हो..हमारी स्थानीय पुलिस ने एक रिपोर्ट भेजी जिसके बाद हमने उनका अनुरोध को नामंजूर कर दिया। उनके शो से इलाके में सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है..

विश्व हिंदू परिषद ने 25 अगस्त को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर फारूकी का शो रद्द करने की मांग की थी.. विहिप ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि मुनव्वर के हिंदू देवताओं पर जोक्स के कारण भाग्यनगर में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था.. वीएचपी के पत्र में आगे कहा गया है कि अगर शो रद्द नहीं किया गया तो विहिप और बजरंग दल के सदस्य विरोध प्रदर्शन करेंगे… पिछले शनिवार को मुनव्वर फारूकी ने कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद में एक स्टैंडअप कॉमेडी शो होस्ट किया था.जिला पुलिस ने एक रिपोर्ट तैयार की और लाइसेंसिंग यूनिट को यह कहते हुए भेजा कि अगर शो होता है.. तो इससे सांप्रदायिक पैदा हो सकता है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital