Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Japan: बम धमाके में बाल-बाल में बचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, सभा के दौरान हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक गिरफ्तार

Fumio Kishida: जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी. वहीं इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

japan

जापान के प्रधानमंत्री पर बम से हमला (फोटो ट्विटर)

Japan PM: जापान के प्रधानमंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. यहां पीएम फुमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) के ऊपर बम से हमला किया गया है. जानकारी के मुताबिक, एक वह एक जनसभा में मौजूद थे. इसी दौरान उनकी सभा में एक जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस हमले में उनकी जान बाल-बाल बच गयी है और उनको किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है. जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी. वहीं इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पश्चिमी जापान के वाकायामा में एक बंदरगाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

घटना के समय का वीडियो आया सामने

इस घटना का एक वीडियो न्यूज आउटलेट BNO News की तरफ से ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वाकायामा में इकट्ठा हुए पहले मीडियाकर्मी और अन्य लोग एक जोरदार बम धमाके के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. 19 सेकंड के फुटेज में मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को उस जगह से भागते हुए दिखाया गया है जहां किशिदा के भी होने की खबर है.  इस जगह पर बलास्ट के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया था.

यह भी पढ़ें- West Bengal: अमित शाह के जुबानी हमले का अभिषेक बनर्जी ने दिया जवाब, बोले- अगर बीजेपी ऐसा कर दे तो.. ‘राजनीति से संन्यास ले लूंगा’

भाषण शुरू करने से पहले हुआ धमाका

सरकारी टीवी चैनल एनएचके ने बताया कि किशिदा स्थानीय चुनाव में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के एक उम्मीदवार का उत्साहवर्धन करने के लिए वाकायामा के साईकजाकी बंदरगाह पहुंचे थे. वह अपना भाषण शुरू करने ही वाले थे कि वहां विस्फोट हो गया. एनएचके के मुताबिक, एक संदिग्ध को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया. चैनल पर प्रसारित वीडियो फुटेज में पकड़े गए व्यक्ति के आसपास वर्दी और सादे कपड़े पहने कई पुलिस अधिकारी नजर आ रहे हैं. इस घटना से नौ महीने पहले किशिदा के पूर्ववर्ती शिंजो आबे की एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हत्या कर दी गई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital