Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ज्ञानवापी केस में हिन्दू पक्ष के याचिकाकर्ताओं को मारने की धमकी

ज्ञानवापी सर्वे

वाराणसी स्थित श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में हिन्दू पक्ष से जुड़े लोगों को लगातार धमकाया जा रहा है.. ताजा मामला ज्ञानवापी मामले में एक अन्य वादी हरिहर पांडे को अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे फोन आ रहे हैं.. इससे पहले वाराणसी के महमुरगंज की रहने वाली याचिकाकर्ता लक्ष्मी देवी के पति पति सोहन लाल आर्य को भी अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे। हरिहर पांडे ज्ञानवापी मस्जिद के संबंध में 1991 में दर्ज एक अन्य मामले में मुख्य वादी हैं।

हरिहर पांडे ने बताया कि फोन करने वाले ने ज्ञानवापी मस्जिद का जिक्र करते हुए धमकी दी कि न केवल मुझे बल्कि मेरे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा..

इससे पहले वाराणसी के पूर्व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर को भी जून में इस्लामिक आगाज मूवमेंट नाम के एक संगठन से धमकी भरा पत्र मिला था। दिवाकर ने श्रृंगार गौरी की पूजा करने के अधिकार की मांग करने वाली महिलाओं के मामले में कोर्ट-कमीशन सर्वेक्षण का आदेश दिया था।

हरिहर पांडे ने धमकी मिलने के बाद लक्सा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है..इस संबध में लक्सा थाने में तैनात थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि.. हरिहर पांडे ने धमकी भरे कॉल आने के बाद शिकायत दर्ज कराई है..हमने धारा 507 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.. और इस मामले में जांच कर रहे हैं और हरिहर पांडे को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital