Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री आईएनएस विक्रांत को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी 1 और 2 सितंबर को कर्नाटक और केरल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को हरी झंडी दिखाएंगे।इसके बाद 1 सितंबर की शाम को, वह कोचीन हवाई अड्डे के पास कलाडी गांव में शंकराचार्य के पवित्र जन्मस्थान श्री आदि शंकर जन्मभूमि क्षेत्र का दौरा करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री 2 सितंबर को सुबह 9.30 बजे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को हरी झंडी दिखाएंगे । इसके बाद दोपहर में प्रधानमंत्री मंगलुरु में करीब 3800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी विशेष रूप से रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मानिर्भर भारत के प्रबल समर्थक रहे हैं।

पीएमओ ने कहा, “रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री आईएनएस विक्रांत के रूप में पहले स्वदेशी निर्मित विमान वाहक नौ सेना को समर्पित करेंगे। भारतीय नौसेना के इन-हाउस युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो डिजाइन और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड निर्मित, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का शिपयार्ड विक्रांत को अत्याधुनिक ऑटोमेशन सुविधाओं के साथ बनाया गया है और यह भारत के समुद्री इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा जहाज है।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital