Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने की पूजा-अर्चना

लोकसभा स्पीकर परिवार सहित दो दिन की यात्रा पर काशी पहुंचे हैं. वह कल सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Om Birla

पूजा करते लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

Varanasi: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला दो दिवसीय यात्रा के तहत वाराणसी पहुंचे हैं. परिवार सहित पहुंचे लोकसभा स्पीकर ने मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण भोले बाबा के जयकारे से गूंज रहा था. वहीं पूजा-अर्चना के बाद लोकसभा स्पीकर ने परिवार सहित श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण भी किया.

मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर परिवार के साथ दो दिवसीय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले पहुंचे हैं. सुबह ही वह परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और आचार्यों व पुजारियों के साथ बाबा विश्वनाथ का अभिषेक और श्रृंगार किया. इस मौके पर उन्होंने भोले बाबा से देश की शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान मंदिर भोले बाबा की जय से गूंज रहा था. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने परिवार के साथ विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया.

कॉरिडोर की सुंदरता देख अभिभूत हुए ओम बिरला

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सुंदरता से वह अभिभूत नजर आए. इस मौके पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें अंगवस्त्रम, प्रसाद व रुद्राक्ष की माला भेंट की गई. बता दें कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी पहुंचे और फिर यहां से वह बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे व दर्शन-पूजन किया. इस मौके पर वह यहां आयोजित होने वाले कई लोकल प्रोग्राम में शामिल हुए. वह कल सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक्शन

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है काशी विश्वनाथ मंदिर

बता दें कि भारत में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर भी है. इसकी प्रसिद्धि न केवल देश बल्कि विदेश में भी फैली हुई है. माना जाता है कि एक बार मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्‍नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि पृथ्वी के निर्माण के दौरान सूर्य की पहली किरण काशी यानी वाराणसी पर पड़ी थी. यहां हर साल बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital