Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G20: यूथ-20 परामर्श बैठक की मेजबानी के लिए तैयार है कश्मीर विश्वविद्यालय

यूथ20 परामर्श दुनिया भर के युवा नेताओं को अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा करने, संवाद को बढ़ावा देने और स्थायी समाधानों के लिए सहयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.

youth20

यूथ20 बैठक के लिए तैयारियां

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम ने यूथ-20 परामर्श बैठक के आयोजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए हाल ही में कश्मीर विश्वविद्यालय का दौरा किया. कुलपति प्रोफेसर नीलोफर खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न कमेटी के अध्यक्षों ने परिवहन, खानपान, साइट विकास, मीडिया प्रचार, बैठने की व्यवस्था, आईटी डोमेन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे क्षेत्रों में तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की.

दौरा करने वाली टीम ने की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सुझावों की पेशकश की जिन पर समिति अध्यक्षों द्वारा आगे विचार किया जाएगा. कश्मीर विश्वविद्यालय में होने वाला कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है और जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम में कमी जैसे वैश्विक मुद्दों पर युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है.

ये भी पढ़ें: Caste Census: नीतीश सरकार को बड़ा झटका, बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाई कोर्ट ने लगाई रोक

यूथ20 परामर्श दुनिया भर के युवा नेताओं को अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा करने, संवाद को बढ़ावा देने और स्थायी समाधानों के लिए सहयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा. इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर भी उत्साह देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital