Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं का छह दिवसीय अभ्यास शुरू

भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसका पोत इंडोनेशिया स्थित बाटम बंदरगाह पर अभ्यास के लिए पहुंच गया है.

Indian Navy In Indoneshia

भारतीय नौसेना का लड़ाकू जलपोत आईएनएस कवारत्ती

भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को विस्तारित करने के अपने समग्र प्रयास के अनुरूप रविवार को छह दिवसीय समुद्रीय अभ्यास शुरू किया.
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपने स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक पोत आईएनएस-कवरत्ती, एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और एक चेतक हेलीकॉप्टर को ‘समुद्र शक्ति’ अभ्यास के तहत तैनात किया है.

अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’

इसके पहले नौसेना ने कहा कि उसका पोत इंडोनेशिया स्थित बाटम बंदरगाह पर अभ्यास के लिए पहुंच गया है. अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास के मद्देनजर इंडोनेशियाई नौसेना ने युद्धक पोत केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुडा, सीएन 235 समुद्री गश्ती विमान और एएस पैंथर हेलीकॉप्टर तैनात किया है. भारतीय नौसेना ने कहा, ‘‘ अभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच अंतःक्रियाशीलता, जुड़ाव और आपसी सहयोग को बढ़ाना है.’’ यह भी कहा गया कि अभ्यास के बंदरगाह चरण में नौसैनिकों की एक-दूसरे के पोत पर आवाजाही, पेशेवर सहभागिता और विषय वस्तु के विशेषज्ञों का आदान-प्रदान शामिल है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital