Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या इमरान की नज़र में जनरल बाजवा गद्दार हैं? इमरान ने रेड लाइन क्रॉस की

क्या इमरान की नज़र में जनरल बाजवा गद्दार हैं? इमरान ने रेड लाइन क्रॉस की

क्या इमरान की नज़र में जनरल बाजवा गद्दार हैं? इमरान ने रेड लाइन क्रॉस की

इस्लामाबाद-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और आर्मी  चीफ कमर जावेद बाजवा के बीच तल्खियां बढ़ती जा रही हैं.ये विवाद अब बहुत गहरा होता जा रहा है.आपको बता दें कि जनरल बाजवा ही इमरान को सत्ता में लाए थे.इमरान इन दिनों लगातार रैलियां कर रहे हैं और उनके निशाने पर फौज है.इमरान खान ने फैसलाबाद के जलसे में रेड लाइन क्रास कर दी।उन्होंने कहा कि इस बात की क्या गारंटी है कि देश का अगला आर्मी चीफ देशभक्त ही होगा,इसका मतलब ये भी है कि उनकी नज़र में अब तक के जितने आर्मी चीफ हुए जिनमें जनरल बाजवा भी शामिल हैं,यह सब गद्दार हैं और अमेरिका के एजेंट हैं।

इमरान खान के इस बयान पर पाकिस्तानी फौैज के प्रवक्ता बाबर इफ्तेखार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान की कड़ी निंदा की है।वैसे इस वक्त इमरान खान इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं.उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने हाल ही में हुए उपचुनावों में 15 सीटें हासिल की जिससे उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है..इमरान खान के बयान की पाकिस्तानी मुस्लिम लीग नवाज की नेता मरियम नवाज सफदर ने भी कड़ी आलोचना की है..आपके बता दें कि पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तौर पर बेहद बदतर हालत में है।पाकिस्तानी फौज के प्रमुख बाजवा खुद सऊदी अरब और यूएई से मदद मांग रहे हैं।पाकिस्तान -चायना इकॉनॉमिक कॉरीडोर में  काम बंद पड़ा है,जिससे चीन नाराज है.चीन इसलिए भी नाराज है कि सीपैक अथॉरिटी को भंग कर दिया गया है,जिसमें भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।दूसरी ओर बाढ़ ने पाकिस्तान की कमर तोड़ रखी है।सदी की भयानक बाढ़ में पाकिस्तान का 70 फीसदी हिस्सा तबाह चुका है,लाखों घर उजड़ गये हैं,7 लाख से ज्यादा मवेशी पानी में बह गए हैं,आठ सौ स्कूलों की छत गिर गई है,होटल बह गए हैं..खासकर फाटा,सिंध और बलूचिस्तान पानी में डूब चुका है।सिंध प्रांत की सैटेलाइट तस्वीरों में वह झील जैसा दिखता है..सवाल है कि ऐसे में पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता देश को कहां ले जाएगी? ज्याजातर लोगों का कहना है कि इमरान आपदा में भी अवसर ढूंढ रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को जेहाद के लिए उकसा रहे हैं,वे अमेरिका को बुरा-भला कर रहे हैं क्योंकि उनको लगता है कि उनकी सत्ता अमेरिका के इशारे पर ही गयी है जिसके बाद फौज ने शहबाज शरीफ को सत्ता दिलाने में मदद की।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital