Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली से देहरादून तक दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग फुल, अगले 9 दिनों तक नहीं ले पाएंगे टिकट

Delhi Dehradun Vande Bharat: उत्तराखंड की पहली सेमी- हाई स्पीड ट्रेन बंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देहरादून को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी.

delhi dehradun vande bharat

delhi dehradun vande bharat

Delhi Dehradun Vande Bharat: उत्तराखंड की पहली सेमी- हाई स्पीड ट्रेन बंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देहरादून को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. बता दें कि दिल्ली से देहरादून की 302 किलोमीटर की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस महज 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. इससे यात्रियों का काफी समय बचेगा. वहीं परिचालन शुरू होने के बाद से अगले 9 दिनों के लिए ट्रेन फुल हो चुका है।

बता दें कि यह भारत की 17वीं और उत्तराखंड की पहली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन है। यह देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक चलाई जा रही है. विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस वंदे भारत उत्तराखंड की यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी आरामदायक है. हालांकि, इसका किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले कुछ अधिक है.

यात्रा में कितना समय लगेगा?

 

आईआरसीटीसी के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 29 मई से शुरू होगा। ट्रेन 302 किमी की दूरी चार घंटे और पैंतालीस मिनट में तय करती है। वहीं, बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन इसका परिचालन होगा.

 

कहां-कहां रूकती है वंदे भारत?

वंदे भारत देहरादून से सुबह 07:00 बजे चलकर 11:45 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंचता है. वहीं यह आनंद विहार से शाम 05:50 बजे चलकर रात 10:35 बजे देहरादून पहुंचता है. यात्रा के दौरान यह मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार में रुकती है।

किराया कितना है?

बता दें कि दिल्ली से देहरादून के लिए एसी चेयर सीट का किराया 1,065 रुपये है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 1,890 रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital