Bharat Express DD Free Dish

पति-पत्नी मना रहे थे करवा चौथ, फोन कॉल ने बदल दिया वक्त और जज्बात

कल यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार था. ऐसे में करवा चौथ मना रहे एक पति-पत्नी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पत्नी अपने पति के लिए सज-धज कर व्रत तोड़ने की तैयारी कर रही होती है, लेकिन थोड़ी ही देर पत्नी के जज्बात और पति का वक्त दोंनो ही बदल जाता है.

कल यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार था. ऐसे में करवा चौथ मना रहे एक पति-पत्नी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पत्नी अपने पति के लिए सज-धज कर व्रत तोड़ने की तैयारी कर रही होती है, लेकिन थोड़ी ही देर में कुछ ऐसा होता है कि पत्नी के जज्बात और पति का वक्त दोंनो ही बदल जाता है.

कहां का है वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये दिलचस्प वीडियो बिहार के पटना का है, जिसमें एक पत्नी अपने पति के लिए सज-धज कर व्रत तोड़ने की तैयारी कर रही होती है, लेकिन कुछ ही पल में रोमांटिक माहौल ने विस्फोटक रुप ले लिया. आइए जानते है क्या हुआ.

पल में बदल गए जज्बात

दरअसल, करवा चौथ की रात जब पत्नी ने चलनी उठाकर चांद देखने के बाद अपने पति का चेहरा देखा तो वो मुस्कुरा दी. पत्नी का मुस्कुराता चेहरा देख पति भी मुस्कुरा उठता है, तभी उसके मोबाइल की घंटी बजती है. पत्नी पूछती है कि किसका फोन है? जिसका पति ने झिझकते हुए जवाब दिया कि ऑफिस का कॉल है. झिझक को देख पत्नी को शक होता है, जिससे वो फोन देखने पर मजबूर हो जाती है, लेकिन स्क्रीन पर लिखा, “जीएफ कॉलिंग” देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और पति को फोन को स्पीकर पर रखने को कहती है.

पति ने डरते हुए वैसा ही किया. फोन स्पीकर पर करते ही उधर से आवाज आती है, “अरे बेबी, कब तक आओगे? चांद निकल गया है!”. बस इतना सुनते ही पत्नी ने चलनी नीचे रखकर गुस्से में पास रखा लोटा उठा पति के मुंह पर दे मारा. खुद के बचाने के लिए पति कहता है कि “मारअ लोटा, अगर हमार प्यार में सच्चाई होई, तो ई लौटा भी आई लव यू बोली!” लेकिन पत्नी के गुस्से के आगे किसी डायलॉग का असर नहीं हुआ.

10 मिलियन से भी ज्यादा बटौरा व्यूज

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया, जिसपर 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. अन्य यूजर्स वीडियो पर अलग-अलग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाई, अगली बार करवाचौथ पर फोन साइलेंट पर रखना, नहीं तो इलाज करवाना पड़ेगा.” वहीं दूसरे ने कहा कि जब बीवी और बेबी दोनों एक ही रात चांद देखने लगें, तो हाल यही होता है.”

हालांकि, यह पूरा वीडियो मजाक व मनोरंजन के उद्देश्य से फिल्माया गया एक रील है, जिसे ‘हस लीजिए’ नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है.

ये भी पढ़ें: एक नहीं, दो नहीं, पूरे 8! 82 साल की दादी ने क्यों निगले जिंदा मेंढक?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read