Bharat Express DD Free Dish

Ajab Gajab- एक जिस्म, दो जान…एक ने रचाई शादी दूसरी अविवाहित, अनोखी शादी देख दुनिया रह गई दंग

Ajab Gajab- कारमेन और लुपिता एंड्राडे (Carmen and Lupita Andrade) जुड़वा बहने पैदाइस से ही एक ही शरीर में जुड़ी हुई है. ये 25 साल की जुड़वां बहने अभी चर्चा में बनी हुई हैं.

Ajab Gajab- एक जिस्म, दो जान…एक ने रचाई दूसरी अविवाहित, अनोखी शादी देख दुनिया रह गई दंग - भारत एक्सप्रेस

Carmen Andrade, Lupita Andrade, conjoined twins, marriage, Daniel, Hinge dating app, Connecticut wedding, emotional story, asexual, YouTube announcement.

Ajab Gajab- कारमेन और लुपिता एंड्राडे (Carmen and Lupita Andrade) जुड़वां बहनें हैं, जो पैदाइश से ही एक ही शरीर में जुड़ी हुई हैं. ये 25 साल की जुड़वां बहनें अभी चर्चा में बनी हुई हैं. दोनों बहनों की चर्चा इस बार इमोशनल है. लोग इमोशनल इसलिए हैं क्योंकि कारमेन ने अपने बॉयफ्रेंड डैनियल (Daniel) से शादी कर ली है. बता दें कि दोनों (डैनियल-कारमेन) एक डेटिंग एप के माध्यम से मिले थे. यह मुलाकात ‘हिन्ज’ (Hinge) नामक डेटिंग एप (Dating App) के माध्यम से 2020 में हुई थी. अब खबर है कि इन दोनों प्रेमियों ने शादी कर ली है. उन्होंने अपनी शादी अक्टूबर 2024 में अमेरिका के कनेक्टिकट में एक साधारण शादी के रूप में की.

कारमेन ने दी शादी की जानकारी?

कारमेन का खुद का ओवरड्यू अपडेट नाम का एक यूट्यूब चैनल है. इसी चैनल के जरिए कारमेन ने शादी की जानकारी दी है. वह अपने हाथ में एक रिंग दिखाती है और कहती है कि मैंने शादी कर ली है. जिसके बाद कारमेन के करीब बैठी लुपिता हंसने लगती है और कहती है कि मैंने शादी नहीं की है. जिसके बाद से लोग बोल रहे हैं कि शरीर एक हो सकता है, लेकिन इच्छाएं और भावनाएं अलग-अलग होती हैं.

ये भी पढ़े- बिहार के ADGP को किसान लगते हैं हत्यारे, सूबे में हो रही हत्याओं के पीछे अपराधी नहीं मौसम है जिम्मेदार, जानें ADGP साहब ने और क्या-क्या कहा…

क्या एक जैसे हैं विचार ?

बता दें, कारमेन विवाहित जीवन चाहती है. जबकि दूसरी बहन लुपिता अपने आप को अलैंगिक मानती है. उनकी खुद शादी करने में किसी भी प्रकार की रुचि नहीं है. लुपिता कहती है कि मैं शुरू से ही शादी नहीं करना चाहती थी. लेकिन कारमेन को वो सब कुछ मिल गया जिसे वो चाहती थी. इससे मुझे बहुत खुशी है.

पति डैनियल से कैसे हुई मुलाकात ?

इस मामले में कारमेन बताती है कि जब उन दोनों की पहली मुलाकात हुई, तो डैनियल को इससे कोई दिक्कत नहीं हुई कि उनका शरीर एक है. उन्होंने आगे कहा कि डैनियल ने उनसे उनकी शारीरिक स्थिति के बारे में कुछ भी नहीं पूछा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read