युवक ने दूध से किया स्नान
Assam News: असम के नलबाड़ी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से तलाक मिलने के बाद दूध से नहाकर जश्न मनाया. माणिक अली नामक इस शख्स का कहना है कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया. माणिक अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर के बाहर प्लास्टिक शीट पर खड़े होकर दूध से नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
दूध से नहाकर मना रहा है जश्न
माणिक अली के पास दूध से भरी चार बाल्टियां हैं और वह एक-एक करके बाल्टियों से दूध डालकर नहाते (Assam Man Takes Milk Bath) हैं और अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं. वीडियो में माणिक अली कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “आज से मैं आजाद हूं. वह अपने प्रेमी के साथ भागती रही और मैं अपने परिवार की शांति के लिए चुप रहा. मेरे वकील ने मुझे कल बताया कि तलाक फाइनल हो गया है, इसलिए मैं अपनी आजादी का जश्न मनाने के लिए दूध से नहा रहा हूं.”
Manik Ali from Assam celebrated his divorce with wife in a way that grabbed much attention.
He bathed in 40 litres of milk soon after his lawyer confirmed to him that the divorce process was complete, as per multiple media reports. pic.twitter.com/RVehKtRYJg
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) July 13, 2025
दो बार भाग गई थी पत्नी
स्थानीय लोगों के अनुसार, माणिक अली की पत्नी पहले भी कम से कम दो बार घर से भाग चुकी थी, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से कानूनी तौर पर अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया. माणिक अली के इस अनोखे जश्न मनाने के तरीके पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जहां कुछ लोग उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं, वहीं कई लोग उनकी इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं और दूध की बर्बादी पर सवाल उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ये बच्चे तो बड़े खिलाड़ी निकले! अजगर के साथ बनाई रील, सड़क में ऐसे लेकर चले
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी राय रख रहे हैं. यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग माणिक अली के जश्न मनाने के तरीके पर हैरानी जता रहे हैं. कई लोग माणिक के जश्न मनाने के तरीके पर मजे भी ले रहे हैं. वहीं कई लोग उसे बधाई दे रहे हैं. वीडियो कब का है, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. हमने भी इस स्टोरी को वायरल वीडियो (Assam Viral News) के आधार पर लिखा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
