Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बिहार के सबसे चर्चित MLA की बेटी की शादी: नदवां में हजारों लोगों के सामने हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता, जीतने वाले को ‘महिंद्रा थार’ का इनाम

Anant Singh Horse Race: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके पर नदवां गांव में घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई. भारी भीड़ के कारण फाइनल राउंड टल गया. विजेता को महिंद्रा थार मिलनी है.

anant singh daughter wedding bihar

Anant Singh’s Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी के मौके पर 25 नवंबर 2026 को पैतृक गांव नदवां (लदमा) में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन शादी के जश्न का हिस्सा था और क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना.

कहां और क्यों हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता पटना जिले के मोकामा क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित की गई. बेटी की शादी के अवसर पर मेहमानों और स्थानीय लोगों के मनोरंजन तथा घुड़सवारी के शौकीनों को आकर्षित करने के लिए यह आयोजन किया गया. देश के विभिन्न राज्यों से घोड़े और घुड़सवार पहुंचे थे.

इनाम में क्या रखा गया?

प्रतियोगिता के विजेता को महिंद्रा थार एसयूवी इनाम के रूप में दी जानी है. दूसरे स्थान पर रहने वाले को मोटरसाइकिल (बुलेट) और तीसरे स्थान वाले को स्कूटी मिलने का प्रावधान रखा गया. थार गाड़ी मैदान में भी पहुंचाई गई थी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी.

रेस शुरू होने के बाद हजारों की संख्या में लोग मैदान में जमा हो गए. कुछ दर्शक बिजली के हाईटेंशन टावर पर भी चढ़ गए. स्थिति बेकाबू होती देख अनंत सिंह ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घुड़दौड़ को बीच में रोक दिया. फाइनल राउंड को अगले दिन के लिए टाल दिया गया.

Horse Race at Anant Singh Village

सोशल मीडिया पर चर्चा

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. कई यूजर्स ने रेस के रोमांच और भीड़ के दृश्य साझा किए. आधिकारिक रूप से अंतिम विजेता की घोषणा फाइनल राउंड के बाद होने वाली है. इस बीच थार जीतने की होड़ ने पूरे इलाके में उत्साह बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़िए: बिहार के सबसे चर्चित MLA अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: 4 से 5 लाख मेहमानों के लिए महाभोज, 50 हजार लीटर दूध से बन रहे रसगुल्ले – विजेता को इनाम में देंगे ‘थार’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism