Urdu Conclave 2026

अदालत में चल रही थी सुनवाई, ड्यूटी छोड़ बगल के सरकारी चैंबर में रंगरेलियां बना रही थीं जज साहिबा

अटलांटा की फेडरल जज Eleanor Ross पर कोर्ट चैंबर में पुलिस अधिकारी के साथ अनुचित संबंध रखने के आरोप साबित हुए. जांच के बाद न्यायिक पैनल ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भविष्य में चीफ जज बनने पर रोक लगा दी…

ai generated image

जजों को कानून और न्याय का सबसे बड़ा रखवाला माना जाता है, लेकिन अमेरिका के अटलांटा स्थित फेडरल कोर्ट (Federal Court) से एक ऐसी शर्मनाक और हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है जिसने पूरी न्यायपालिका को कलंकित कर दिया है. यहां की फेडरल डिस्ट्रिक्ट महिला जज एलियानोर रोस (Eleanor Ross) को अपने ही सरकारी चैंबर के भीतर, कोर्ट की ड्यूटी के दौरान अटलांटा पुलिस विभाग के डिप्टी चीफ केली कोलियर (Kelley Collier) के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है.

एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ग्रुप की खोजी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला जज एलियानोर पिछले दो साल से उस पुरुष पुलिस अफसर के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में थीं और अपनी हसरतें पूरी करने के लिए उन्होंने अदालत परिसर के भीतर अपने वीआईपी चैंबर को ही अय्याशी का गुप्त अड्डा बना डाला था.

लॉ क्लर्क की शिकायत पर हुआ भयंकर भंडाफोड़

इस गंदे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब अदालत के ही एक लॉ क्लर्क और स्टाफ ने हिम्मत जुटाकर चीफ जज के पास इस अय्याशी की एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बेहद चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए कहा गया कि महिला जज साहिबा अदालती कार्यवाही और सुनवाई के बीच में ही उठकर चैंबर में चली जाती थीं और वहां अपने प्रेमी पुलिस अफसर केली कोलियर के साथ अश्लील गतिविधियों में लिप्त हो जाती थीं. इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए 7 सीनियर जजों की एक हाई-लेवल कमिटी बनाई गई.

जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि जब महिला जज और डिप्टी चीफ चैंबर के भीतर रंगरेलियां मना रहे होते थे, तब बगल के कमरों में बैठे कोर्ट स्टाफ और कर्मचारियों को सब कुछ साफ-साफ सुनाई देता था, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए नौकरी करना बेहद असहज और दुरूह बन गया था.

शुरुआत में आरोपों को बताया बकवास(US Judge Controversy)

जांच की शुरुआत में जब आरोपी महिला जज एलियानोर रोस से इन हरकतों के बारे में कड़ाई से पूछा गया, तो उन्होंने अपने पद के रसूख का धौंस दिखाते हुए इन सभी आरोपों को सिरे से बकवास और मनगढ़ंत बताकर खारिज करने की कोशिश की थी. लेकिन जांच कमेटी ने जब डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी और गवाहों के पुख्ता सबूत उनके सामने रख दिए, तो जज साहिबा के पसीने छूट गए और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

इस घिनौने आचरण को न्यायिक गरिमा के खिलाफ मानते हुए जजों के पैनल ने आरोपी महिला जज को दोषी करार दिया और उन पर कई कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘काटना है तो खुद को काटो…लेकिन’: सार्वजनिक कुर्बानी पर भड़के बाल मुकुंद आचार्य, वायरल हुआ वीडियो

भविष्य में चीफ जज बनने पर लगेगा बैन

न्यायिक पैनल ने इस कदाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी महिला जज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. नए आदेश के मुताबिक, अब एलियानोर रोस भविष्य में कभी भी फेडरल कोर्ट की चीफ जज नहीं बन पाएंगी और न ही उन्हें किसी भी प्रतिष्ठित न्यायिक समिति में शामिल होने का मौका मिलेगा.

इसके साथ ही, कोर्ट के माहौल को गंदा करने और कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करने के एवज में महिला जज को कड़ा आदेश दिया गया है कि वे इस घिनौने माहौल से प्रताड़ित हुए अपने सभी 6 क्लर्कों को व्यक्तिगत रूप से एक औपचारिक लिखित माफीनामा भेजकर अपनी गलती स्वीकार करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read