Bharat Express DD Free Dish

रोटी में मिलाया कुछ ऐसा कि सारे ग्राहक गए भड़क, Ghaziabad के होटल के घिनौने सच का वीडियो वायरल

गाजियाबाद के एक चिकन पॉइंट से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहाँ एक कारीगर रोटी बनाने के नाम पर ग्राहकों को अपना थूक परोस रहा था. इस गंदी हरकत का वीडियो वायरल होते ही ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा. जानिए आखिर क्या है ये पूरा मामला.

Ghaziabad Thook Kand

Ghaziabad Thook Kand: गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वालों को भी हैरान कर दिया है. शहर के चिकन प्वाइंट रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रोटी बनाने वाले एक कारीगर की शर्मनाक हरकत साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कारीगर पहले रोटी पर थूकता है और उसके बाद उसे पकाने के लिए तंदूर भट्टी में डाल देता है.

ग्राहकों में भरा गुस्सा

इस वीडियो के सामने आते ही होटल में मौजूद ग्राहकों में गुस्सा और नाराजगी फैल गई. कई लोगों ने तुरंत खाना खाने से इनकार कर दिया और होटल के भीतर ही विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामे की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि इस रेस्टोरेंट में करीब आठ कर्मचारी काम करते हैं और रोज़ाना लगभग 500 लोग यहां खाना खाने आते हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतने लंबे समय से लोग क्या खाते रहे और इस तरह की गंदगी किसी की नजर में क्यों नहीं आई.

वीडियो वायरल हुआ वायरल

ग्राहकों का कहना है कि वे होटल में साफ-सफाई और गुणवत्ता पर भरोसा करके आते थे, लेकिन इस एक वीडियो ने उस भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया. लोगों ने मांग की कि होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी खाने-पीने की चीज़ों के साथ इस तरह की लापरवाही या घिनौना व्यवहार करने की हिम्मत न करे.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही मधु बापूधाम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है. इस मामले पर बयान देते हुए सूर्यबली मौर्य, एसीपी, ने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लोगों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में जबरदस्त नाराजगी है. लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सिर्फ इस होटल ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य रेस्टोरेंट और ढाबों की भी जांच हो, ताकि खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर लोगों का भरोसा दोबारा कायम हो सके. फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है, लेकिन इतना तय है कि इस वायरल वीडियो ने गाजियाबाद के होटल कारोबार पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा झीलों वाला देश है Canada, यहां कुल 8 लाख से ज्यादा Lakes, देखिए कैसी है सबसे बड़ी झील

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read