Gym Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फिटनेस को लेकर लोगों की सोच ही बदल दी है. अक्सर हम मानते हैं कि जिम जाकर वर्कआउट करना सिर्फ महंगे कपड़े, ब्रांडेड जूते और गैजेट्स रखने वाले रईसों या युवाओं का ही शौक है. लेकिन एक जिम के CCTV फुटेज से सामने आए इस वीडियो ने अमीरी-गरीबी के इस फासले को मिटा दिया है.
झाड़ू छोड़ चाची आई ‘वर्कआउट मोड’ में
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जिम पूरी तरह खाली है और वहां एक महिला रोजाना की तरह झाड़ू-पोछा कर रही है. तभी अचानक उनके भीतर का ‘फिटनेस लवर’ जाग उठता है. वे बिना किसी झिझक के हाथ में पकड़ी झाड़ू को एक तरफ रखती हैं और सीधे जिम की सबसे भारी-भरकम ‘क्रॉस-ट्रेनर’ मशीन पर जाकर चढ़ जाती हैं.
View this post on Instagram
हैरान करने वाली बात ये है कि महिला ने कोई जिम वियर या स्पोर्ट्स शूज नहीं पहने थे. वे अपनी रोजमर्रा की साधारण साड़ी और पैरों में चप्पल पहने हुए ही मशीन को पूरी फुर्ती से चलाने लगती हैं. उनके चेहरे के हाव-भाव और आत्मविश्वास को देखकर साफ लग रहा था कि वे पहली बार ऐसा नहीं कर रही हैं.
‘चाची’ की एनर्जी के दीवाने हुए लोग
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग इन ‘चाची’ की गजब की एनर्जी और जज्बे के कायल हो गए. यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है प्री-वर्कआउट में चाची ने कड़क चाय पी रखी है, क्या गजब की फुर्ती है!’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नो बहाना, सिर्फ फिटनेस पर निशाना.’ कई लोग तो जिम मालिक से यह अपील भी कर रहे हैं कि महिला को जिम की फ्री मेंबरशिप दी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीन रहा था चोर, यात्रियों ने हाथ पकड़कर ट्रेन की खिड़की से लटकाया; वीडियो वायरल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

